Viral Video: कॉलेज के दिन सिर्फ पढ़ाई और परीक्षा तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये वो दौर होता है जहां इंसानियत, दोस्ती और खुशियां बांटने के खूबसूरत लम्हें बुने जाते हैं। ऐसा ही एक बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाला नजारा महाराष्ट्र के 'केलकर कॉलेज' में देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। क्योंकि, इस वीडियो में जिस तरह कैंटीन वाले भैया का बर्थ डे (Birthday Video) सेलिब्रेट किया गया, उसने सबको भावुक कर दिया।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लासरूम में दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद हैं। तभी कैंटीन में काम करने वाला एक युवा कर्मचारी क्लासरूम के सामने खड़ा दिखाई देता है। जैसे ही गाना बजना शुरू होता है, पूरे क्लास के छात्र एक साथ मिलकर उसके लिए 'हैप्पी बर्थडे टू यू' गाने लगते हैं और तालियां बजाकर ताल से ताल मिलाते हैं। अचानक मिले इस प्यार और सम्मान को देखकर कैंटीन बॉय पहले तो थोड़ा शर्मा जाता है, लेकिन उसके चेहरे की बड़ी सी मुस्कान यह साफ बयां करती है कि यह सरप्राइज उसके दिल को छू गया। एक छात्र उसका हाथ हवा में उठाकर खुशी जाहिर करता है और कैमरे की तरफ थम्स-अप दिखाता है। देखें वीडियो...
दिल को छू गया नजारा
जिसने भी यह प्यारा वीडियो देखा वो भावुक हो गया। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'bhujbal_ajinkya18' नाम के अखाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे लाइक किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा- सच्ची शिक्षा वही है जो आपको दूसरों का सम्मान करना सिखाए। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "कैंटीन स्टाफ हमेशा हमारे दिन को आसान बनाता है, उनके चेहरे पर यह खुशी देखकर दिल भर आया।
