एजुकेशन

BCI ने यूपी और राजस्थान के किन लॉ कॉलेज में एडमिशन पर लगाई रोक, LLB में दाखिला लेने से पहले जरूरी करें चेक

यूपी-राजस्थान के 9 लॉ कॉलेज पर BCI द्वारा एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए एडमिशन पर रोक लगा दी है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि बिना कॉलेज की मान्यता चेक करें एडमिशन फीस का भुगतान न करें।

Image

BCI ने यूपी और राजस्थान के किन लॉ कॉलेज में एडमिशन पर लगाई रोक (Photo - AI)

अगर आप भी राजस्थान या उत्तर प्रदेश से लॉ यानी वकालत की पढ़ाई करने की योजना बना रहे तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा एकेडमिक ईयर 2026-27 और उसके बाद के सभी सेशन के लिए इन दोनों राज्यों के किन 9 लॉ कॉलेज (Law College) में एडमिशन पर बैन लगाई गई है। बीसीआई ने यह कड़ा कदम देश में लीगल एजुकेशन (कानूनी शिक्षा) के मानकों और गुणवत्ता को बनाए रखने के साथ-साथ छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से उठाया है। काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि जिन कॉलेजों में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं, वहां नए एडमिशन नहीं होंगे। आइए अब आपको उन सभी नौ संस्थानों के बारे में बताएं।

सरप्राइज इंस्पेक्शन में सामने आईं गंभीर कमियां

बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पूर्व न्यायाधीशों और शिक्षाविदों की एक उच्च स्तरीय टीम ने इन कॉलेजों का सरप्राइज इंस्पेक्शन किया था। इस जांच के दौरान कई संस्थानों में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों की कमी और पढ़ाई की आवश्यक सुविधाओं में भारी अनियमितताएं पाई गईं। पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली समिति ने सभी जांच रिपोर्ट की गहन समीक्षा की और उसी के आधार पर BCI ने सत्र 2026-27 से इन 9 कॉलेजों में एडमिशन पर बैन लगाने का निर्णय लिया।

इन 9 लॉ कॉलेजों में नए एडमिशन पर लगा बैन

सरदार पटेल लॉ कॉलेजश्रीगंगानगर, राजस्थान
राजीव गांधी विधि महाविद्यालयटोंक, राजस्थान
कौटिल्य लॉ कॉलेजमानसरोवर एक्सटेंशन, जयपुर, राजस्थान
एसजीएन खालसा लॉ पीजी कॉलेजश्रीगंगानगर राजस्थान
सीबी सिंह लॉ कॉलेजअकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश
अब्दुल रज्जाक लॉ कॉलेजजोया, अमरोहा, उत्तर प्रदेश
वीर कुंवर कॉलेज ऑफ लॉनगीना रोड, बिजनौर उत्तर प्रदेश
राजेश पांडे कॉलेज ऑफ लॉ
श्री गजेंद्र सिंह स्मृति विधि महाविद्यालयबिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश

छात्रों और अभिभावकों के लिए BCI की जरूरी सलाह

BCI के प्रधान सचिव श्रीमंतो सेन द्वारा जारी सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, छात्रों, अभिभावकों और आम जनता को स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई है कि वे आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इन चिह्नित कॉलेजों में भूलकर भी प्रवेश न लें। इसके साथ ही काउंसिल ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि ये कॉलेज भविष्य में निरीक्षण के दौरान अपनी कमियों को दूर कर लेते हैं और BCI के सभी मानकों को पूरा कर लेते हैं तो इन्हें प्रतिबंध सूची में हटा दिया जाएगा।

एडमिशन लेने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

यदि आप इस साल LLB या BA LLB जैसे कोर्स में दाखिला लेने जा रहे हैं, तो किसी भी संस्थान में फीस जमा करने या आवेदन करने से पहले BCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कॉलेज की लेटेस्ट मान्यता अवश्य जांच लें, ताकि भविष्य में आपकी डिग्री या करियर पर कोई संकट न आए।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article