HTET Result 2026 Expected Date: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 के परिणाम कभी भी जारी किए जा सकते हैं। माना जा रहा है, तैयारी तेज हैं और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) जल्द ही हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 के परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतीजे अगस्त के पहले हफ्ते में जारी होने की पूरी संभावना है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। HTET पास करने वाले अभ्यर्थियों को लाइफटाइम (आजीवन) वैधता वाला पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
हरियाणा के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पीआरटी (PRT), टीजीटी (TGT) और पीजीटी (PGT) शिक्षकों की पात्रता तय करने के लिए यह परीक्षा 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: UPPSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में बड़ी भर्ती के लिए रहें तैयारी, 1154 असिस्टेंट प्रोफेसर का विज्ञापन जल्द
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अपडेट्स पर पैनी नजर रखना जरूरी
परिणाम घोषित होने से पहले या ठीक बाद बोर्ड अक्सर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (Biometric Verification) का शेड्यूल जारी करता है। जिन केंद्रों या अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन पेंडिंग है, वे बोर्ड की आधिकारिक लिस्ट में अपना नाम और सेंटर जरूर चेक करें। वेरिफिकेशन मिस होने पर रिजल्ट रोका जा सकता है।
अफवाहों के बजाय bseh.org पर दें ध्यान
परीक्षा में धांधली या कोर्ट केस की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर रिजल्ट टलने या रद्द होने के भ्रामक दावे वायरल हो सकते हैं। किसी भी असत्यापित लिंक या व्हाट्सएप मैसेज पर अपनी क्रेडेंशियल डिटेल्स शेयर न करें और केवल आधिकारिक पोर्टल bseh.org का ही रुख करें।
सर्टिफिकेट डिटेल्स और करेक्शन विंडो
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपने स्कोरकार्ड में नाम, रोल नंबर, फोटो और कैटेगरी की स्पेलिंग ध्यान से मिला लें। यदि बोर्ड आगे कोई करेक्शन का मौका देता है, तो समय रहते उसमें सुधार करा लें, क्योंकि टीजीटी/पीजीटी भर्ती के समय डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में जरा सी गलती भारी पड़ सकती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: NEET UG 2026: तेलंगाना में MBBS-BDS एडमिशन के लिए 5 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें कटऑफ स्कोर
