ऑटो न्यूज़

मारुति सुजुकी ब्रेजा के नाम रहा साल 2023, सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 3, 2024, 09:09 PM IST

Maruti Suzuki ने 2022 में नई Brezza और फिर Brezza CNG मार्केट में उतारीं जिसका परिणाम 2023 के अंत में मिला है। ब्रेजा पिछले साल भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई है।

Image

मारुति सुजुकी ब्रेजा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.29 लाख रुपये है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेजा बनी 2023 की बेस्ट सेलर कार
  • पिछले साल बिकीं 1.70 लाख SUV
  • पूरी तरह पैसा वसूल है मारुति ब्रेजा

Maruti Suzuki Brezza Best Seller In 2023: मारुति सुजुकी ब्रेजा एक ऐसी गाड़ी बन गई है जो ट्रेंड से हटने का नाम नहीं ले रही। बीते साल यानी 2023 में मारुति सुजुकी ने रिकॉर्ड तोड़ 17.7 लाख गाड़ियां बेची हैं जिनमें से सिर्फ ब्रेजा की बिक्री 1.70 लाख रही। इस आंकड़े के साथ ब्रेजा पिछले साल भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई है। चार वेरिएंट्स में उपलब्ध मारुति सुजुकी ब्रेजा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.29 लाख रुपये है जो इसे पूरी तरह पैसा वसूल बनाती है।

पहली सीएनजी एसयूवी

कंपनी ने कुछ महीने पहले ही मार्केट में एसयूवी का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च किया है जिससे इसकी बिक्री बढ़ी है। कंपनी ने 2023 ब्रेजा सीएनजी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.14 लाख रुपये रखी गई है। एसयूवी के टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 12.05 लाख रुपये तक जाती है। नई ब्रेजा मार्केट की पहली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसके साथ सीएनजी तकनीक उपलब्ध कराई गई है।

भरपूर माइलेज

मारुति सुजुकी ने अपने आधिकारिक बयान में दावा किया है कि नई ब्रेजा सीएनजी को एक किलोग्राम सीएनजी में 25.5 किमी से भी ज्यादा चलाया जा सकता है। कंपनी ने एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई डुअल टोन वेरिएंट्स के साथ सीएनजी विकल्प दिया है। ब्रेजा सीएनजी के महंगे वेरिएंट्स को अलग से कई फीचर्स दिए गए हैं जिनमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, स्मार्टप्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, कीलेस पुश स्टार्ट शामिल हैं।

दमदार है इंजन

अपडेटेड ब्रेजा सीएनजी के स्टाइल और डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सबसे बड़ा बदलाव एसयूवी का इंजन है जो अब सीएनजी से चलने वाला हो गया है। 2023 मारुति सुजुकी ब्रेजा के साथ 1.5-लीटर डुअल जेट, डुअल वीवीट इंजन दिया गया है जो 103 एचपी ताकत और 138 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। सीएनजी ईंधन के साथ इसकी ताकत घटकर 87 बीएचपी और 121.5 एनएम न्यूटन मीटर पीक टॉर्क रह जाती है। कंपनी ने इस इंजन को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए हैं, वहीं सीएनजी वर्जन सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article