New Mahindra XUV300 Facelift: महिंद्रा अपनी एंट्री लेवल एसयूवी एक्सयूवी300 के फेसलिफ्ट मॉडल पर तेजी से काम कर रही है और भारतीय सड़कों पर लगातार इसकी टेस्टिंग जारी है। आने वाले कुछ ही महीनों में महिंद्रा अपनी सबसे सस्ती इस एसयूवी से पर्दा हटा सकती है। कंपनी का पैटर्न देखें तो आने वाले नेशनल हॉलिडे यानी 15 अगस्त को संभवतः ये भारत में लॉन्च की जाएगी। हाल में फिर ये एसयूवी टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जो पूरी तरह स्टिकर्स से ढंकी दिखी। ये टेस्ट मॉडल प्रोडक्शन के लिए लगभग तैयार लग रहा है जिसके पिछले हिस्से में सी आकार के एलईडी टेललैंप्स और कनेक्टिंग लाइट बार दिखा है।
कितनी बदली एक्सयूवी300
ममहिंद्रा की नई एक्सयूवी300 दिखने में लगभग मौजूदा मॉडल जैसी ही है, हालांकि इसमें कुछ मामूली बदलाव देखने को मिले हैं। महिंद्रा इस कार के साथ कनेक्टेड एलईडी लाइटबार देने के अलावा कई अन्य बदलाव करने वाली है। कार का पिछला हिस्सा लगभग समान नजर आ रहा है, हालांकि इसकी बॉडी में कुछ बदलाव मिलने की संभावना भी जताई गई है। इन बदलवों में दूसरे डिजाइन की ग्रिल, बोनट और बंपर्स शामिल हैं। कुल मिलाकर लुक और स्टाइल के मामले में ये नई एसयूवी पिछले मॉडल से लगभग पूरी तरह अगल हो सकती है।
हाल में फिर ये एसयूवी टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जो पूरी तरह स्टिकर्स से ढंकी दिखी।
नई महिंद्रा एक्सयूवी300 के साथ सी आकार के एलईडी डीआरएल और नई डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी मिल सकते हैं। केबिन पर नजर डालें तो यहां नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नया सेंटर कंट्रोल मिलने की संभावना है। इसके अलावा कार का केबिन भी लगभग मौजूदा मॉडल जैसा ही होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि महिंद्रा इन नई कार के साथ 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन देने वाली है। कुल मिलाकर नई एक्सयूवी300 मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी अलग और आधुनिक होगी।
