ऑटो न्यूज़

एक फ्रेम में देखें महिंद्रा थार के सभी कलर्स, हाल में आया अर्थ एडिशन और बिल्कुल नया रंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 1, 2024, 11:36 AM IST

Mahindra Thar Colour Options: महिंद्रा ने थार एसयूवी का अर्थ एडिशन लॉन्च किया है जिसके साथ एक नया रंग पेश किया गया है। इसे मिलाकर अब थार कुल 6 रंगों में उपलब्ध है जो यहां हम एक ही फ्रेम में आपको दिखा रहे हैं।

Image

मिस्टिक कॉपर, गैलेक्सी ग्रे, नापोली ब्लैक, रॉकी बेज, रेड रेज और अक्वा मरीन।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा थार का नया रंग पेश
  • अब कुल 6 रंगों में उपलब्ध
  • हाल में आया है अर्थ एडिशन

Mahindra Thar Colour Options: महिंद्रा ने 2020 में नई जनरेशन थार भारत में लॉन्च की थी, तब से लेकर अब तक कंपनी इसे कुल 6 रंगों में पेश कर चुकी है। हाल में महिंद्रा ने थार का नया अर्थ एडिशन लॉन्च किया है जो खास रतीले रंग के साथ आया है। अब थार कुल मिलाकर 6 रंगों में उपलब्ध है जो — मिस्टिक कॉपर, गैलेक्सी ग्रे, नापोली ब्लैक, रॉकी बेज, रेड रेज और अक्वा मरीन हैं। ग्राहकों की चहेती थार एसयूवी का अर्थ एडिशन हाल में लॉन्च हुआ है, इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 15.40 लाख रुपये है। थार अर्थ एडिशन के टॉप मॉडल की कीमत 17.60 लाख तक जाती है। अर्थ एडिशन को खास मैट शेड दिया है जिसे कंपनी ने डेजर्ट फ्यूरी नाम दिया है।

हाल में आया अर्थ एडिशन

महिंद्रा ऑटोमोटिव ने थार अर्थ एडिशन लॉन्च किया है जिसके केबिन में भी यही कलर दिया है। इसे लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है जो ब्लैक बेज का डुअल टोन फिनिश दिया गया है। डेजर्ट से प्रेरित इस एसयूवी पर रेगिस्तान के ड्यून्स का आकार केबिन के हेडरेस्ट पर दिया गया है। स्पेशल एडिशन में स्टीयरिंग व्हील पर महिंद्रा लोगो, कपहोल्डर्स, गियर नॉब और गियर कंसोल पर डार्क क्रोम फिनिश दिया गया है। कुल मिलाकर अंदर और बाहर से थार का अर्थ एडिशन दिखने में स्टैंडर्ड मॉडल से बहुत ज्यादा आकर्षक है।

मिलेगा स्पेशल नंबर

महिंद्रा थार अर्थ एडिशन के हर मॉडल को खास नंबर केबिन में दिया गया है। ये व्हीकल आइडेंटिफिकेशन प्लेट होगी जिसकी शुरुआत नंबर 1 से शुरू होगी। ऐसा लिमिटेड एडिशन में होता है, हालांकि महिंद्रा ने अब तक ये नहीं बताया कि इस एडिशन की कितनी यूनिट बेची जाएंगी। थार 4-व्हील ड्राइव के साथ 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन विकल्प दिए गए हैं, ये दोनों 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं। भारतीय मार्केट में इस एसयूवी की जोरदार डिमांड है और वेटिंग भी लंबी मिलती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article