Upcoming Mahindra cars India: Mahindra ने आने वाले वर्षों के लिए एक बड़ी योजना बनाई है, जिसके तहत कंपनी 2031 तक कुल 16 नई SUV लॉन्च करेगी। इनमें 10 पेट्रोल/डीजल (ICE) मॉडल और 6 इलेक्ट्रिक (EV) शामिल होंगे। खास बात यह है कि इन 10 ICE मॉडल्स में से 9 बिल्कुल नए नाम (new nameplates) के साथ आएंगे, यानी कंपनी पूरी तरह नए लाइनअप को तैयार कर रही है। इस आर्टिकल में आपको इन 16 नई कारों को लेकर ही जानकारी दे रहे हैं-
16 नई कारों का पूरा प्लान

Mahindra Scorpio (Photo: X Handle/@MahindraScorpio)
10 नए पेट्रोल और डीजल (ICE) मॉडल
Mahindraअपने ICE पोर्टफोलियो को और मजबूत करने के लिए 10 नए पेट्रोल और डीजल मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। इन मॉडलों में मौजूदा पॉपुलर SUVs जैसे Mahindra Scorpio N और Mahindra Thar के फेसलिफ्ट वर्जन शामिल होंगे, जिनमें एक्सटीरियर डिजाइन, इंटीरियर क्वालिटी और कनेक्टिविटी फीचर्स को बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा Vision सीरीज Vision S, Vision X, Vision T और Vision SXT के तहत पूरी तरह नई जनरेशन की SUVs लाई जाएंगी, जो अलग-अलग सेगमेंट जैसे कॉम्पैक्ट, मिड-साइज और फुल-साइज SUV ग्राहकों को टारगेट करेंगी। इन गाड़ियों में नए प्लेटफॉर्म, बेहतर सेफ्टी फीचर्स, ADAS तकनीक, हाइब्रिड पावरट्रेन और बेहतर माइलेज जैसे अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। कंपनी का उद्देश्य है कि वह हर बजट और जरूरत के हिसाब से विकल्प दे, ताकि ग्राहकों को परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और कंफर्ट का बेहतर कॉम्बिनेशन मिल सके।
6 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी
Mahindra इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में भी तेजी से निवेश कर रहा है और 6 नई इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। इनमें BE और XEV सीरीज के मॉडल शामिल होंगे, जैसे Mahindra BE.07, जो अपने फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, डिजिटल इंटीरियर और लंबी ड्राइविंग रेंज के लिए जानी जाएगी। ये सभी EVs कंपनी के INGLO और अन्य एडवांस प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगी, जो बेहतर बैटरी पैक, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और हाई-परफॉर्मेंस मोटर के साथ आएंगे। उम्मीद की जा रही है कि इन गाड़ियों में 500 किमी या उससे ज्यादा की रेंज, ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। Mahindra का फोकस न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल वाहन देने पर है, बल्कि ग्राहकों को स्टाइल, टेक्नोलॉजी और पावर का बेहतरीन मिश्रण देने पर भी है, ताकि EV सेगमेंट में उसकी मजबूत पहचान बन सके।
महिंद्रा कर रहा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार
कंपनी के पिछले टारगेट्स की बात करें तो Mahindra ने FY2026 के अंत तक अपने पुराने टारगेट्स का आधे से ज्यादा हिस्सा पहले ही हासिल कर लिया है, जिसमें 4 पेट्रोल/डीजल (ICE) और 3 इलेक्ट्रिक (EV) मॉडल्स लॉन्च किए जा चुके हैं। पहले कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 7 नई गाड़ियां लॉन्च करने का था, लेकिन अब इस प्लान को बड़ा करते हुए अगले 5 साल में कुल 16 नई कारें लाने का फैसला किया गया है। यह बदलाव दिखाता है कि कंपनी तेजी से अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है और बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक नई रणनीति अपना रही है।
