ऑटो न्यूज़

लो आ गया महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का सस्ता वेरिएंट, जानें कैसे घट गई एसयूवी की कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 23, 2024, 08:01 PM IST

Scorpio N Z8 Select: Mahindra ने देश में पॉपुलर Scorpio N SUV का नया Z8 Select वेरिएंट लॉन्च किया है। ये वेरिएंट जेड8 वेरिएंट से काफी सस्ता है, हालांकि सस्ता होने के एवज में स्कॉर्पियो एन जेड8 सेलेक्ट से कुछ फीचर्स हटा भी लिए गए है।

Image

स्कॉर्पियो एन जेड8 सेलेक्ट की शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपये है जो 18.99 लाख तक जाती है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा स्कॉर्पियो एन Z8 सेलेक्ट
  • इस रेंज का सस्ता वेरिएंट लॉन्च
  • SUV से कुछ फीचर्स हैं नदारद

Mahindra Scorpio N Z8 Select: महिंद्रा स्कॉर्पियो रेंज भारतीय ग्राहकों के बीच बेहद पॉपुलर बनी हुई है, अब कंपनी ने स्कॉर्पियो एन एसयूवी का नया सस्ता वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन जेड8 सेलेक्ट वेरिएंट लॉन्च किया है जिसकी जगह जेड6 और जेड8 वेरिएंट के बीच की है। इसे सस्ता बनाने के लिए कंपनी ने सेलेक्ट वेरिएंट से कुछ फीचर्स हटा लिए हैं और इसे सिर्फ 2-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ पेश किया गया है। स्कॉर्पियो एन जेड8 सेलेक्ट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये है जो 18.99 लाख तक जाती है।

जेड8 वेरिएंट से सस्ता

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का नया जेड8 सेलेक्ट वेरिएंट इसके जेड8 वेरिएंट की तुलना में 1.11 लाख रुपये से लेकर 1.65 लाख रुपये तक सस्ता है। इसे पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों में चुना जा सकता है। कंपनी ने इसे बिल्कुल नए मिडनाइट ब्लैक कलर में पेश किया है जो अब तक बाकी किसी वेरिएंट को नहीं मिला है। केबिन पर नजर डालें तो यहां 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7.0-इंच का कलर टीएफटी मिला है जो एड्रिनॉक्स कनेक्ट वाला है। इसके अलावा इन बिल्ट एलेक्सा, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले मिला है।

कौन-कौन से फीचर्स नदारद

स्कॉर्पियो एन जेड8 सेलेक्ट के केबिन में जो फीचर्स हटा दिए गए हैं उनमें डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट और ऑटो हेडलाइट्स के साथ वाइपर्स शामिल हैं। सेफ्टी की बात करें तो एसयूवी को 6 एयरबैग्स जैसे बाकी कई फीचर्स दिए गए हैं, जो फीचर नदारद है वो टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम है। इसके साथ 2-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिला है जो 203 एचपी ताकत और 370 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, दूसरी तरफ 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिला है जो 175 एचपी ताकत और 370 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article