ऑटो न्यूज़

Mahindra Scorpio SUV Booking: महिंद्रा स्कॉर्पियो का जलवा, 1 लाख से भी ज्यादा ग्राहक कर रहे अपनी एसयूवी का इंतजार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 20, 2024, 03:27 PM IST

Mahindra Scorpio N, Classic SUV Booking: Mahindra की Scorpio Classic और Scorpio N का जलवा बरकरार है। कंपनी ने हाल में फरवरी 2024 तक मिली बुकिंग का आंकड़ा साझा किया है, इसमें सिर्फ स्कॉर्पियो ब्रांड के लिए महिंद्रा को 1.01 लाख बुकिंग मिली हुई हैं।

Image

हर महीने इन दोनों एसयूवी के लिए औसत 16,000 बुकिंग्स मिल रही हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी का जलवा कायम
  • फरवरी 2024 तक मिली 1.01 लाख बुकिंग
  • ग्राहकों को अब भी मिल रही लंबी वेटिंग

Mahindra Scorpio Booking Latest Updates: महिंद्रा ने फरवरी 2024 तक कंपनी को मिली बुकिंग्स की जानकारी दी है। इनमें सबसे ज्यादा डिमांड में स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन हैं। कंपनी के पास फिलहाल लगभग 2.26 लाख बुकिंग्स हैं जिनमें से सिर्फ स्कॉर्पियो एसयूवी के लिए 1.01 लाख बुकिंग्स मिली हैं। ये जानकारी भी महिंद्रा ने साझा की है कि हर महीने इन दोनों एसयूवी के लिए औसत 16,000 बुकिंग्स मिल रही हैं। दिलचस्प है कि जहां भारतीय मार्केट में डीजल कारों की मांग बहुत घट गई है, वहीं स्कॉर्पियो के डीजल वेरिएंट की डिमांड पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा है।

लुक में सदाबहार महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक

नए मॉडल को बिल्कुल नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के साथ बेचा जा रहा और इसका लुक हमेशा से बहुत जोरदार बना रहा है। पिछले मॉडल के मुकाबले नई 2022 स्कॉर्पियो क्लासिक कई कॉस्मैटिक बदलावों के साथ आई है। इनमें ताजा प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, नई ग्रिल के साथ क्रोम फिनिश वाली 6 खड़ी स्लेट्स, नया लोगो, एलईडी डीआरएल, नया अगला बंपर और स्किड प्लेट्स के अलावा खड़े शेप के एलईडी टेललैंप्स, 17-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स और डुअल टोन क्लैडिंग शामिल हैं।

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक, केबिन में भी बड़े बदलाव

नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक के केबिन में भी कंपनी ने बड़े बदलाव किए हैं। अब 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ फोन मिररिंग, 16 जीबी का इंटरनल स्टोरेज, डुअल टोन ब्लैक और बेज थीम, वुड ट्रिम्स, अगले और पिछले हिस्से में आर्मरेस्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन, हाइट अडजस्टेबल ड्राइवर सीट और स्टीयरिंग पर दिए गए कंट्रोल्स शामिल हैं।

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक इंजन और सेफ्टी में भी धाकड़

सुरक्षा की बात करें तो नई स्कॉर्पियो क्लासिक के साथ महिंद्रा ने दो एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर सिस्टम और डोर लॉक फंक्शन दिए हैं। ये नया मॉडल दो वेरिएंट्स - एस और एस11 में पेश किया गया है जो पांच रंगों - पर्ल व्हाइट, नेपोली ब्लैक, रेड रेज, डीसेट सिल्वर और गैलेक्सी ग्रे उपलब्ध कराई गई है। कंपनी ने नई एसयूवी में 2.2-लीटर चार-सिलेंडर एमहॉक डीजल इंजन दिया गया है जो 130 बीएचपी ताकत और 300 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन सिर्फ एक 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

स्कॉर्पियो क्लासिक की तुलना में बड़ी

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की तुलना स्कॉर्पियो क्लासिक से करें तो ये 206 मिमी लंबी, 97 मिमी चौड़ी और 70 मिमी ज्यादा व्हीलबेस के साथ मार्केट में उतारी गई है। नई जनरेशन के साथ 17-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी टेललैंप्स, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम और शार्कफिन एंटीना जैसे बाहरी बदलाव दिए गए हैं। ये एसयूवी 7 रंगों - डीप फॉरेस्ट, डैजलिंग सिल्वर, रॉयल गोल्ड, नपोली ब्लैक, ऐवरेस्ट व्हाइट, रैड रेज और ग्रैंड कैनन में पेश की गई है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो केबिन में क्या-क्या मिला

व्हीलबेस बढ़ने से नई स्कॉर्पियो एन का केबिन पहले ज्यादा जगह वाला हो गया है और महिंद्रा ने इसे प्रीमियम बनाया है। यहां 12 स्पीकर्स वाले सोनी सिस्टम के साथ 3डी सराउंड साउंड सिस्टम, ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, 20.32 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सेगमेंट में सबसे चौड़ी सनरूफ, लेदरेट सीट्स और 70 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स एसयूवी के केबिन में दिए गए हैं। यहां एड्रीनॉक्स के जरिए टेंपरेचर कंट्रोल किया जा सकता है, इसके अलावा दावा है कि ये दुनिया की पहली एसयूवी है जिसे व्हाट3वर्ड्स नेविगेशन सिस्टम दिया गया है जो वॉइस कमांड पर काम करता है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन कितना दमदार है इंजन

नई स्कॉर्पियो एन के साथ एमस्टेलियन पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 200 पीएस ताकत और 380 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। दूसरी ओर एमहॉक डीजल इंजन 175 पीएस पावर और 400 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये नई एसयूवी सेगमेंट की सबसे कम प्रदूषण फैलाने वाली कार बनकर सामने आई है। कंपनी ने इस दोनों इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों से लैस किया है। इसके साथ ही सेगमेंट में पहली बार शिफ्ट बाय केबल तकनीक का इस्तेमाल भी इसी एसयूवी में किया गया है।

सेफ्टी में भी जोरदार है नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के साथ 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल होल्ड कंट्रोल, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक प्रीफिल, ई-कॉल, एसओएस स्विच और रोल ओवर मिटिगेशन जैसे कई और सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा नई एसयूवी कई ड्राइविंग मोड्स के साथ आई है जिनमें टारमेक, स्नो, मड और डेजर्ट शामिल हैं। नई कार को 4एक्सप्लोर टेरेन मैनेजमेंट सिस्टम भी दिया गया है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article