ऑटो न्यूज़

Mahindra BE 6 Formula E Edition भारत में लॉन्च, कीमत भी है पॉकेट के हिसाब से

Mahindra BE 6 Formula E Edition का डिजाइन पहली नजर में ही स्पोर्टी अपील देता है। इसमें नए सिग्नेचर फ्रंट बंपर के साथ सर्कुलर प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, ग्लॉस ब्लैक बेजल्स और Firestorm Orange एक्सेंट्स दिए गए हैं।

Mahindra BE 6 Formula E Edition

Mahindra BE 6 Formula E Edition/photo-mahindra

महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्पेशल एडिशन इलेक्ट्रिक SUV Mahindra BE 6 Formula E Edition लॉन्च कर दी है। मोटरस्पोर्ट्स में लंबे समय से सक्रिय महिंद्रा अब भारतीय सड़कों पर अपनी Formula E रेसिंग विरासत को इस नई एडिशन के जरिए लेकर आई है। यह एडिशन डिजाइन, एयरोडायनमिक्स और टेक्नोलॉजी के मामले में पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी है।

दमदार और एड्रेनालिन-फिल्ड एक्सटीरियर डिजाइन

Mahindra BE 6 Formula E Edition का डिजाइन पहली नजर में ही स्पोर्टी अपील देता है। इसमें नए सिग्नेचर फ्रंट बंपर के साथ सर्कुलर प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, ग्लॉस ब्लैक बेजल्स और Firestorm Orange एक्सेंट्स दिए गए हैं।

Toll Tax: घर पर खड़ी है कार और कट गया टोल, ऐसे करें शिकायत, एजेंसी को देने पड़ेंगे 1 लाख रुपये

इसके अलावा इसमें स्पोर्टी रियर लिप और रूफ स्पॉयलर, "Mahindra Formula E" सिरेमिक ब्रांडिंग, FIA लोगो और Formula E डेकल्स, 12-स्ट्राइप ग्राफिक्स वाला बोनट, लिक्विड-मेटल फिनिश्ड क्लैडिंग और स्किड प्लेट भी है। ये सभी इसे रेसिंग ट्रैक से प्रेरित एक अनोखा रोड-रेडी लुक देते हैं।

रेसिंग DNA वाला प्रीमियम इंटीरियर

केबिन में भी Firestorm Orange थीम जारी रहती है। इसमें FIA X Formula E प्लाक, एम्बॉस्ड डैशबोर्ड और सीट्स, FIA-ब्रांडेड सीट बेल्ट, ऑरेंज एक्सेंट वाला स्टीयरिंग और कंट्रोल भी है। इसके अलावा रेस-स्टाइल स्टार्ट/स्टॉप फ्लैप, वायरलेस चार्जिंग, डायनेमिक स्पीकर्स, और एक्सटीरियर इंजन साउंड इफेक्ट इसे एक असली मोटरस्पोर्ट का अहसास कराते हैं।

सुरक्षा और टेक्नोलॉजी से लैस फीचर्स

महिंद्रा BE 6 Formula E Edition में कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं जैसे-

  • 360-डिग्री कैमरा
  • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर
  • 6 एयरबैग
  • ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी
  • इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक बूस्टर
  • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
  • ड्राइवर ड्रोव्जनेस डिटेक्शन
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
  • यह सेटअप इसे हाई-पर्फॉर्मेंस के साथ सुरक्षित ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है।

शानदार परफॉर्मेंस और रेंज

Mahindra BE 6 Formula E Edition में दिया गया इलेक्ट्रिक मोटर 282 bhp (210 kW) की पावर आउटपुट देता है। यह SUV सिर्फ 6.7 सेकंड में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 202 km/h है। 79 kWh बैटरी पैक के साथ यह एक बार चार्ज पर 500 km की रियल-वर्ल्ड रेंज उपलब्ध कराती है।

वैरिएंट्स और कीमत

Variantकीमत (एक्स-शोरूम)
BE 6 Formula E FE2₹23.69 लाख
BE 6 Formula E FE3₹24.49 लाख
कुल मिलाकर कहें तो Mahindra BE 6 Formula E Edition इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में स्पोर्टीनेस, टेक्नोलॉजी और रेसिंग DNA का बेहतरीन कॉम्बिनेशन लेकर आई है। जो लोग स्टाइलिश, फीचर-लोडेड और हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक SUV तलाश रहे हैं, उनके लिए यह एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकती है।

लेटेस्ट न्यूज

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey Author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article