ऑटो न्यूज़

महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को देख बेच देंगे अपनी पुरानी कार, लॉन्च के बाद मचाएंगी हंगामा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 22, 2024, 10:03 PM IST

Mahindra बहुत जल्द भारतीय मार्केट में कई Electric SUVs लॉन्च करने वाली है जिनमें से कुछ की टेस्टिंग भी शुरू हो गई है। एक्सयूवी ई8 और एक्सयूवी ई9 दिखने में बहुत जोरदार हैं और हाइटेक फीचर्स से लोडेड हैं।

Image

इनमें से एक हाल में टेस्टिंग के दौरान नजर आई है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आ रहा महिंद्रा इलेक्ट्रिक का तूफान
  • जल्द लॉन्च होंगी कई इलेक्ट्रिक कारें
  • धांसू लुक और हाइटेक फीचर्स मिलेंगे

Mahindra Electric SUVs: महिंद्रा की गाड़ियों भारतीय ग्राहकों को बहुत पसंद आती रही हैं और इस ब्रांड की दमदार एसयूवी पर लंबी वेटिंग भी मिलती है। इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में भी महिंद्रा जोरदार पकड़ बनाने का प्लान लेकर चल रही है और कई नई इलेक्ट्रिक कारें मार्केट में लॉन्च करने वाली है। इनमें से एक हाल में टेस्टिंग के दौरान नजर आई है। आज हम आपको जानकारी दे रहे हैं XUV.e ब्रांड की दो इलेक्ट्रिक SUV के बारे में जिन्हें नए इनग्लो प्लेटफॉर्म बनाया गया है। इन दोनों मॉडल्स के नाम XUV.e8 और XUV.e9 हैं, वहीं बीई सब ब्रांड के अंतर्गत 3 इलेक्ट्रिक कारें पेश की जाएंगी जिनमें बीई.05, बीई.07 और बीई.09 आते हैं।

महिंद्रा XUV.e8

कंपनी ये नई इलेक्ट्रिक SUV भारतीय मार्केट में दिसंबर 2024 में लॉन्च करने वाली है जो असल में महिंद्रा XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन होगी। रूपरेखा में ये नई SUV सामान्य तीन कतार वाली सीटिंग वाले लेआउट में ही पेश की जाएगी। इसके साथ सभी जगह एलईडी लाइटिंग, SUV के फेस पर पैने कट, बंपर्स पर लगे हेडलैंप्स और तराशा हुआ बोनट दिया गया है। हालांकि इस SUV का पिछला हिस्सा सामान्य इंजन से चलने वाली XUV700 जैसा ही नजर आ रहा है। एडब्ल्यूडी सिस्टम वाली ये SUV 230 हॉर्सपावर वाले 80 किलोवाट-आर बैटरी पैक के साथ आएगी।

महिंद्रा XUV.e9

इस ब्रांड के अंदर आने वाली ये दूसरी SUV होगी जिसका नाम XUV.e9 है। इसे अप्रैल 2025 तक लॉन्च करने का टार्गेट लेकर कंपनी चल रही है और ये कूपे जैसा डिजाइन वाला पूरी तरह नया मॉडल होगा। डिजाइन और स्टाइल के मामले में ये नई SUV XUV एयरो कॉन्सेप्ट से प्रेरित है और इसके एलईडी लाइट्स XUV.e8 जैसे हैं। इसे अलग बनाता है तो इसका सपाट पिछला हिस्सा। इसके अलावा इलेक्ट्रिक SUV में सभी जगह ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंग देखने को भी मिलेगी जो XUV.e8 में देखने को नहीं मिलेगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article