ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki ने खामोशी से लॉन्च की 20 KM माइलेज देने वाली ये जानदार SUV

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 22, 2024, 02:43 PM IST

Maruti Suzuki ने Brezza के मैनुअल वेरिएंट को अब माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से लैस किया है जिससे SUV के माइलेज में इजाफा हुआ है। इस पैसा वसूल SUV की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.05 लाख रुपये रखी गई है।

Image

SUV की एक्सशोरूम कीमत 11.05 लाख रुपये से शुरू होती है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेजा माइल्ड हाइब्रिड मैनुअल लौटी
  • 11.05 लाख रुपये शुरुआती कीमत
  • 20 किमी/लीटर माइलेज देगी कार

Brezza Mild Hybrid Now In Manual: भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक के साथ हाइब्रिड कारों का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ा है और मारुति सुजुकी ने इसी राह में एक मॉडल की वापसी की है। कंपनी खामोशी से ब्रेजा के माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट को अब मैनुअल गियरबॉक्स के साथ वापस ले आई है। मारुति सुजुकी ने जुलाई 2023 में इस वेरिएंट की बिक्री बंद कर दी थी जिसकी वापसी भारतीय मार्केट में हुई है। नई मारुति सुजुकी ब्रेजा माइल्ड हाइब्रिड मैनुअल को एसयूवी के सिर्फ महंगे वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 11.05 लाख रुपये से शुरू होती है।

किस वेरिएंट की कितनी कीमत

मारुति सुजुकी ने ब्रेजा के टॉप मॉडल जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस को माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम दिया है। इन दोनों की एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 11.05 लाख रुपये और 12.48 लाख रुपये रखी गई है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की बात करें तो वीएक्सआई एटी की कीमत 11.15 लाख रुपये, जेडएक्सआई एटी की कीमत 12.55 लाख और जेडएक्सआई प्लस एटी की एक्सशोरूम कीमत 13.98 लाख रुपये रखी गई है। कुल मिलाकर मारुति सुजुकी की इस हाइब्रिड कार के साथ कम कमत पर जोरदार बचत की जा सकती है।

कितना माइलेज देगी ब्रेजा

मारुति ब्रेजा के मैनुअल वेरिएंट में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम मिलने से इसका माइलेज बेशक बढ़ा है, यानी ये 17.38 किमी/लीटर से बढ़कर 19.89 किमी/लीटर पर आ चुका है। हालांकि पिछली बार बंद हुए वेरिएंट के मुकाबले नए वेरिएंट का माइलेज मामूली रूप से गिरा है। दूसरी ओर मारुति ब्रेजा ऑटोमैटिक का माइलेज 19.8 किमी/लीटर बना हुआ है। माइलेज के मामले में ये एसयूवी फुल पैसा वसूल है जो मुकाबले से काफी आगे पहुंच गई है, हालांकि अब भी फ्रॉन्क्स इस लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article