ऑटो न्यूज़

क्या भारत आएगी Harley की ये इलेक्ट्रिक 'Mini' बाइक? कीमत जान रह जाएंगे दंग

Harley-Davidson के इलेक्ट्रिक ब्रांड LiveWire ने अपनी नई S4 Honcho Mini-Moto रेंज का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। नई इलेक्ट्रिक बाइक सीरीज खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो हल्की, किफायती और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त इलेक्ट्रिक बाइक चाहते हैं।

Image

नई इलेक्ट्रिक बाइक सीरीज

Harley-Davidson की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) यूनिट LiveWire युवा राइडर्स को आकर्षित करने के लिए दो स्टाइलिश मिनी इलेक्ट्रिक बाइक्स लेकर आई है। कंपनी ने S4 Honcho Trail और S4 Honcho Street नाम से दो नए मॉडल पेश किए हैं। इनमें से S4 Honcho Trail को खास तौर पर ऑफ-रोड और ट्रेल राइडिंग के लिए डिजाइन किया गया है, जबकि S4 Honcho Street एक पूरी तरह से सड़क पर चलाने योग्य (स्ट्रीट-लीगल) मिनी इलेक्ट्रिक बाइक है। कंपनी इन दोनों मॉडलों को यूके में गर्मियों के दौरान लॉन्च करने की योजना बना रही है। इससे पहले LiveWire मुख्य रूप से प्रीमियम और महंगी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के लिए जानी जाती थी, लेकिन S4 Honcho के जरिए कंपनी ज्यादा बड़े ग्राहक वर्ग तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

डिजाइन, लुक और कलर

LiveWire Honcho मिनी बाइक्स को सरल और मजबूत डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। तस्वीरों से पता चलता है कि S4 Honcho में ट्यूबलर स्टील फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। इसका बैटरी बॉक्स भी चेसिस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा (स्ट्रेस्ड मेंबर) नजर आता है। दिलचस्प बात यह है कि इन बाइक्स की कलर स्कीम मुख्य रूप से ट्यूबलर स्टील फ्रेम और रियर स्विंगआर्म के रंग से तय होती है।

LiveWire

नई इलेक्ट्रिक बाइक सीरीज

दोनों बाइक्स में Mossy Oat और Liquid Black जैसे समान रंग विकल्प उपलब्ध हैं। फ्रंट फेंडर और रियर अंडर-सीट सेक्शन को ग्लॉसी व्हाइट फिनिश दी गई है, जो इन्हें आकर्षक लुक प्रदान करती है। बैटरी बॉक्स संभवतः एल्यूमीनियम से बना है और इसमें मेटैलिक फिनिश देखने को मिलती है। इसके अलावा बाइक की अधिकांश सतहों को ब्लैक रंग में रखा गया है। जहां S4 Honcho Trail पहली नजर में थोड़ी अलग दिखाई देती है, वहीं वास्तव में यह S4 Honcho Street का अधिक सरल और हल्का एडिशन है, जिसे खास तौर पर ट्रेल और ऑफ-रोड इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है।

परफॉर्मेंस, बैटरी और रेंज

दोनों मिनी इलेक्ट्रिक बाइक्स में एक जैसा पावरट्रेन दिया गया है और इनके अधिकांश स्पेसिफिकेशन भी समान हैं। इनमें दो 1.74 kWh के रिमूवेबल बैटरी पैक लगाए गए हैं। सामान्य राइडिंग परिस्थितियों में ये बाइक्स लगभग 53 मील (करीब 85 किमी) की रेंज प्रदान करती हैं। वहीं यदि बाइक को लगातार 20 मील प्रति घंटा (करीब 32 किमी/घंटा) की गति से चलाया जाए, तो इसकी रेंज बढ़कर 73 मील (लगभग 117.5 किमी) तक पहुंच सकती है। इनकी टॉप स्पीड 59 मील प्रति घंटा (करीब 95 किमी/घंटा) है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो ये बाइक्स 0 से 30 मील प्रति घंटा (0 से 48 किमी/घंटा) की रफ्तार केवल 3 सेकंड में पकड़ सकती हैं। बैटरी को 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग 2 घंटे का समय लगता है।

Trail और Street में क्या अंतर?

Trail वेरिएंट को ऑफ-रोड इस्तेमल के लिए डेवलप किया गया है। इसमें ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, ट्रेल टायर और ऑफ-रोड सस्पेंशन दिया गया है। दूसरी ओर Street वेरिएंट सड़क पर इस्तमाल के लिए तैयार किया गया है, जिसमें रोड-फोकस्ड सस्पेंशन, LED डिस्प्ले और सड़क के अनुरूप टायर मिलते हैं। दोनों मॉडलों में रिवर्स फंक्शन भी उपलब्ध है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article