KTM 390 Adventure R: अगर आप ऑफ‑रोडिंग और एडवेंचर बाइक के शौकीन हैं तो खुश हो जाइए। KTM India ने अपने ग्राहकों के लिए KTM 390 Adventure R बाइक को पेश कर दिया है। कीमत की बात करें तो केटीएम के ट्रैवल सेगमेंट में पेश इस बाइक को 3.78 लाख रुपए (एक्स‑शोरूम, दिल्ली) पर लिस्ट किया गया है। भारतीय ग्राहक इस बाइक को Ceramic White कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। आइए जल्दी से इस न्यूली लॉन्च बाइक के स्पेक्स, डिजाइन, ऑफ‑रोड क्षमता, इंजन और तकनीकी विशेषताओं पर एक नजर डाल लें-
ऑफ‑रोड क्षमता और डिजाइन
KTM 390 Adventure R को खास तौर पर ऑफ‑रोड और कठिन रास्तों पर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है। बाइक लॉन्ग‑ट्रैवल सस्पेंशन और ऑफ‑रोड‑ओरिएंटेड पहियों के साथ आती है, जो इसे मुश्किल ट्रेल्स पर भी कंट्रोल और स्टेबिलिटी देती हैं। Adventure R में वह WP Apex सस्पेंशन सेटअप मिलता है, जिसमें सामने और पीछे दोनों तरफ 230mm की ट्रैवल है जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में यह 200mm/205mm है। इससे बाइक की ग्राउंड क्लियरेंस और रफ टेरेन पर बेहतर कंट्रोल मिलता है।
बाइक के पहियों में 21‑इंच फ्रंट और 18‑इंच रियर व्हील्स का कॉम्बिनेशन है, जिन पर tubed Mitas Enduro Trail टायर्स लगाए गए हैं। यह पेयर मुश्किल रास्तों और ढलानों पर बेहतर ग्रिप और बैलेंस देने में मदद करता है, जो एडवेंचर राइडिंग के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इंजन और तकनीकी विशेषताएं
KTM 390 Adventure R में वही विश्वसनीय 399cc सिंगल‑सिलेंडर LC4 इंजन लगाया गया है, जो 46PS पावर और 39Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6‑स्पीड गियरबॉक्स के साथ जुड़ा है और बाइक को ऑफ रोड या ऑन रोड बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देता है। बाइक एडवांस राइडर एड्स से लैस है। बाइक में कॉर्नरिंग मोटरसाइकिल ट्रैक्शन कंट्रोल (MTC), कॉर्नरिंग ABS और ऑफ‑रोड ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, बाइक की सीट हाईट लगभग 870mm है और ग्राउंड क्लियरेंस 272mm है, जिससे कठिन सतहों पर राइडिंग और भी सुलभ हो जाती है। इन बदलावों का उद्देश्य बाइक को और भी होमियर एडवेंचर मशीन बनाना है, जो बिना किसी अतिरिक्त बदलाव के ही कठिन रास्तों पर आसान ड्राइविंग दे सके।
बाइक की बुकिंग डिटेल्स
KTM 390 Adventure R को स्टैंडर्ड 390 Adventure की कीमत (लगभग 3.97 लाख) से थोड़ा कम कीमत पर लाया गया है। इसका मुख्य कारण ट्यूब्ड व्हील्स और कम एक्सपेंसिव स्पोक्ड पहियों का इस्तेमाल है, जो ट्यूबलेस सेटअप वाले टायर्स की तुलना में थोड़ी सस्ती सामग्री हैं। बाइक के लिए बुकिंग भी पहले से शुरू हो चुकी है। ग्राहक 1,999 की फुली रिफंडेबल टोकन राशि देकर बाइक बुक कर सकते हैं।
