ऑटो न्यूज़

भारत में Kia की सबसे महंगी कार, EV9 में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

साल 2023 में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो के दौरान किआ ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी EV9 के कॉन्सेप्ट की एक झलक पेश की थी। यह कार भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकती है और फिलहाल इस कार को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।

Image

Kia EV9 में मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स, जानिये कब होगी लॉन्च?

इलेक्ट्रिक कारों को भविष्य की कारें कहा जा सकता है या नहीं इस मुद्दे पर अभी भी शायद लोग अलग नजर आएं, लेकिन भारत में अब लोग इलेक्ट्रिक कारों को पसंद भी करने लगे हैं और इनके बारे में जानकारी भी जुटाने लगे हैं। अब हाल ही में इलेक्ट्रिक एसयूवी EV9 ने मार्केट में हलचल मचाई है। इस कार को पहली बार एक कॉन्सेप्ट के रूप में साल 2023 में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया गया था। अब हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान हैदराबाद में स्पॉट किया गया है जिसके बाद से यह काफी सुर्खियां बटोर रही है।

किआ EV9 का डिजाईन

EV9, किआ द्वारा भारत में पेश की जाने वाली सबसे बड़े और कीमती वाहनों में से एक होगी। आपको बता दें कि कंपनी ने भारत में उतारे जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक रणनीति तैयार की थी और यह कार भी उसी रणनीति का हिस्सा है। भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई कार कमोबेश ग्लोबल मॉडल्स के जैसी ही है। इस कार में आपको एलईडी DRL के साथ वर्टीकल हेडलाइट देखने को मिलती है और टेललाइट भी वर्टीकल ही है। कार की रूफलाइन बिलकुल फ्लैट है और यह कार काफी बॉक्सि डिजाईन के साथ आती है।

कार के अन्य फीचर्स

किआ EV9 में आपको 21 इंच के एलॉय पहिये मिलते हैं और पीछे की तरफ एक स्पॉइलर भी मिलता है। इसके साथ ही कार के अन्य फीचर्स की बात करें तो इस कार में आपको लेवल 3 के ADAS फंक्शन मिलते हैं। इसके साथ ही कार में 12।3 इंच का एक टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और इतना ही बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। इस कार में आपको 12 स्पीकर वाला मेरिडियन साउंड सिस्टम प्रदान किया जाएगा।

इंजन, लॉन्च और कीमत

इस कार में आपको दो विकल्प प्रदान करवाए जायेंगे जिसमें से एक रियर व्हील ड्राइव मॉडल होगा और इसमें 76.1 किलोवाट कि बैटरी प्रदान की जायेगी। दूसरी तरफ लॉन्ग रेंज मॉडल होगा जिसमें आपको 99.8 किलोवाट क्षमता वाली बैटरी प्रदान की जायेगी और यह मॉडल रियल व्हील ड्राइव के साथ-साथ ऑल व्हील ड्राइव विकल्प में भी आएगा। यह कार इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च की जायेगी और इसकी कीमत लगभग 80 लाख रुपए होगी, जो इसे अब तक भारत में किआ की सबसे महंगी कार बनाएगी।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article