Jio-bp लाया ACTIVE पेट्रोल टेक्नोलॉजी, कम खर्च में मिलेगा ज्यादा माइलेज
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Jan 30, 2026, 12:16 PM IST
Engine Cleaning ACTIVE Technology Petrol: लीडिंग एनर्जी कंपनी Jio-bp ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए पेट्रोल में इंजन-क्लीनिंग एक्टिव टेक्नोलॉजी पेश की है। कंपनी का दावा है कि यह पेट्रोल बिना किसी अतिरिक्त लागत के स्मूद राइड, हर टैंक में ज्यादा किलोमीटर और इंजन को साफ और सुरक्षित बनाए रखने में मदद करेगा।
बिना ज्यादा पैसा खर्च किए 100km दूरी होगी कवर (Photo: iStock)
Engine Cleaning ACTIVE Technology Petrol: लीडिंग एनर्जी कंपनी Jio-bp ने भारत में एनर्जी सेक्टर में एक बड़ा तकनीकी बदलाव पेश करते हुए अपने पेट्रोल में इंजन-क्लीनिंग एक्टिव टेक्नोलॉजी (Engine-Cleaning ACTIVE Technolog) को पेश किया है। इस टेक्नोलॉजी के साथ पेट्रोल केवल एनर्जी स्रोत के रूप में इस्तेमाल करने से बढ़कर इंजन को सेल्फ-क्लीनिंग करने वाला बनाता है। पेट्रोल में इस खास टेक्नोलॉजी को India Energy Week 2026 के दौरान गोवा में पेश किया गया, जहां केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसे दर्शकों के बीच प्रदर्शित किया।
ज्यादा किलोमीटर की दूरी
Jio-bp का एक्टिव टेक्नोलॉजी वाला पेट्रोल आम ड्राइवर्स की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही तैयार किया गया है। यह बिना किसी अतिरिक्त लागत के स्मूद राइड, हर टैंक में ज्यादा किलोमीटर और इंजन को साफ और सुरक्षित बनाए रखने में मदद करेगा।
कम खर्च में ज्यादा माइलेज
Jio-bp के चेयरमैन सार्थक बेहुरिया ने कहा, "भारतीय वाहन चालक सिंपल और रियल वर्ल्ड बेनिफिट्स को महत्व देते हैं। वे ऐसा इंजन चाहते हैं जो अधिक स्मूद चले, अधिक भरोसेमंद हो, जिनका रख-रखाव कम हो और जो उसी ईंधन खर्च में अधिक किलोमीटर दें। जियो-बीपी एक्टिव टेक्नोलॉजी के साथ हम ऐसा पेट्रोल पेश कर रहे हैं जो ड्राइव के दौरान ही इंजन को क्लीन करता है और हार्मफुल डिपॉजिट के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। हमारा उद्देश्य एडवांस्ड फ्यूल टेक्नोलॉजी को सभी के लिए सुलभ बनाना है, ताकि हाई-परफॉर्मेंस इंजन क्लीन-अप एक सामान्य सुविधा बन सके और पूरे भारत के ग्राहक हर दिन इसका लाभ उठा सकें।"
हर साल 100 किलोमीटर अधिक दूरी
Jio-bp का एक्टिव टेक्नोलॉजी वाला पेट्रोल क्रिटिकल इंजन पार्ट्स को क्लीन करता है । साथ ही, इंजन की परफॉर्मेंस को रिस्टोर और प्रोटेक्ट करता है, जिसकी वजह से वाहन चालक किसी दूसरे पेट्रोल के मुकाबले हर साल 100 किलोमीटर अधिक दूरी कवर कर सकेगा। अच्छी बात ये है कि इसके लिए वाहन चालक से अतिरिक्त लागत नहीं ली जाती। यह अतिरिक्त दूरी सीधे-सीधे वाहन की माइलेज और परफॉर्मेंस से जुड़ी है, क्योंकि साफ इंजन कम ऊर्जा बर्बाद करता है और बेहतर दहन (combustion) सुनिश्चित करता है। यही वजह है कि यह पेट्रोल रोजाना इस्तेमाल वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
पांच वर्षों में तैयार हुआ पेट्रोल
यह टेक्नोलॉजी Jio-bp के 100 से अधिक वर्षों के ग्लोबल फ्यूल रिसर्च और स्थानीय परीक्षणों का परिणाम है। इस पेट्रोल को तैयार करने में पांच साल से अधिक समय लगा है और इसे भारत के इंजन लैंडस्केप के अनुरूप ढाला गया है। पेट्रोल की प्रभावशीलता को साबित करने के लिए Jio-bp ने कोयम्बटूर टेस्ट ट्रैक में बाइक को 4000 किलोमीटर से अधिक दौड़ाया। इस टेस्टिंग में एक साधारण पेट्रोल वाली बाइक और दूसरी इंजन-क्लीनिंग एक्टिव टेक्नोलॉजी पेट्रोल बाइक की साथ में टेस्टिंग की गई, जिसमें कंपनी इस टेक्नोलॉजी को बेहतर साबित करने में सफल रही।