ऑटो न्यूज़

पहली नजर में यकीन नहीं कर पाएगी पब्लिक, जब चलेंगी देसी बिना ड्राइवर की कारें

टेस्ला की कारों में मिलने वाला ऑटोपायलट अपने आप में काफी आकर्षक फीचर है। दुनिया भर में टेस्ला की कारों को लोग इस एक फीचर की वजह से भी जानते हैं और पसंद करते हैं। विदेशों में बिना ड्राईवर वाली कारें चलनी भी शुरू हो चुकी हैं, लेकिन भारत में अभी तक ऐसा कोई कॉन्सेप्ट मौजूद नहीं है। अब बैंगलोर स्थित टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप माइनस जीरो भारत में खुद चलने वाली कारों की टेक्नोलॉजी की शुरुआत करने जा रहा है।

Image

भारत में जल्द शुरू होगी खुद चलने वाली कारें

Photo : BCCL

Self Driving Cars In India: टेस्ला की कारों को दुनिया भर में काफी पसंद किया जाता है। कंपनी की कारों में मिलने वाले शानदार फीचर्स में से एक ऑटोपायलट भी है। टेस्ला के ऑटोपायलट में बहुत से ऑटोमैटिक ड्राइविंग फीचर्स मौजूद हैं। टेस्ला की एंट्री-लेवल की कारों में भी ऑटोपायलट फीचर मिलता है। दुनिया भर में कंपनी की कारों की बढती पसंद के पीछे यह फीचर भी एक बड़ा कारण है। अब जल्द ही भारत में भी अपने आप चलने वाली कारों की टेक्नोलॉजी की शुरुआत हो सकती है। बैंगलोर स्थित माइनस जीरो नामक टेक्नोलॉजी स्टार्टअप का कहना है कि अगले 2 से 3 सालों में प्रोडक्शन व्हीकल्स में यह फीचर मिलने लगेंगे।

खुद चलेगी कार

इकॉनोमिक टाइम्स ऑटो (ET Auto) से बातचीत के दौरान कंपनी के को-फाउंडर और COO गुरसिमरन कालरा ने बताया कि यह सिस्टम एक हाईवे ऑटोपायलट सिस्टम की तरह है। शुरुआत से लेकर अंत तक आप हाईवे पर इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही गुरसिमरन ने यह भी बताया कि इस फीचर के बावजूद कार में ड्राईवर को मौजूद रहना होगा। देश में मौजूद कानूनी नियमों की वजह से ऐसा जरूरी है।

लेकिन ड्राईवर की भी पड़ेगी जरूरत

साथ ही गुरसिमरन ने ET Auto को भी यह भी बतया कि इस सिस्टम की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे भारत में ड्राइविंग के लिए तैयार किया गया है। ये सिस्टम बिना लेन मार्किंग और सड़कों पर मौजूद खड्डों के साथ भी सही से काम करेगा। इस सिस्टम का इस्तेमाल करके आप हाईवे पर बिना अपने हाथों का इस्तेमाल किये भी कार चला पाएंगे। हालांकि आपको कहीं पर दाएं या फिर बाएं मुड़ने के लिए अपने हाथों का ही इस्तेमाल करना पड़ेगा।

पूरी तरह स्वदेशी

यह टेक्नोलॉजी पूरी तरह से भारत में तैयार की गई है। यह टेक्नोलॉजी एडवांस कंप्यूटिंग और कैमरा का इस्तेमाल करती है। इस टेक्नोलॉजी को बैंगलोर में 20 इंजीनियर्स तैयार कर रहे हैं। आने वाले 3-4 महीनों में माइनस जीरो अपनी टीम को दोगुना बड़ा करना चाहती है।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article