ऑटो न्यूज़

Hyundai Venue का नया अवतार! Knight Edition भारत में लॉन्च; शुरुआती कीमत 9.70 लाख

हुंडई ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV वेन्यू का नया और दमदार अवतार 'Knight Edition' भारतीय बाजार में उतार दिया है।

Image

Hyundai Venue Knight Edition (Photo: Hyundai)

Hyundai Motor India ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Hyundai Venue का नया Knight Edition भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस खास एडिशन की शुरुआती कीमत 9,69,800 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। अगर आप भी अपनी कार में एक स्पोर्टी और डार्क थीम वाला लुक चाहते हैं तो यह एडिशन आपको पसंद आ सकता है।

ModelVariantEngineTransmissionPrice (₹)
VENUE KnightHX 5Kappa 1.2 l MPI petrolMT₹9,69,800
VENUE KnightHX 5U2 1.5 l CRDi dieselMT₹11,11,800
VENUE KnightHX 6TKappa 1.2 l MPI petrolMT₹11,03,200
VENUE KnightHX 8U2 1.5 l CRDi dieselAT₹13,84,800
VENUE KnightHX 10Kappa 1.0 l Turbo GDi petrolDCT₹14,79,000
VENUEHX 6TKappa 1.2 l MPI petrolMT₹10,88,300
VENUEHX 10Kappa 1.0 l Turbo GDi petrolDCT₹14,64,100
VENUEHX 10U2 1.5 l CRDi dieselAT₹15,64,000
VENUE N LineN 10Kappa 1.0 l Turbo GDi petrolDCT₹15,48,000

वेरिएंट

Hyundai

Hyundai Venue Knight Edition (Photo: Hyundai)

नई Hyundai Venue Knight Edition को HX5, HX6T, HX8 और HX10 जैसे वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। यह स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में थोड़ा प्रीमियम है, लेकिन इसमें दिए गए डिजाइन अपडेट और फीचर्स इसे खास बनाते हैं।

डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो इस SUV का सबसे बड़ा आकर्षण इसका ऑल-ब्लैक थीम है। इसमें ब्लैक फ्रंट ग्रिल, ब्लैक ORVMs, रूफ रेल्स, स्किड प्लेट्स और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा एग्रेसिव लुक देते हैं। इसके अलावा, मैट ब्लैक Hyundai लोगो और रेड ब्रेक कैलिपर्स इसके स्पोर्टी कैरेक्टर को और उभारते हैं। कार के पीछे Knight बैजिंग भी दी गई है, जो इसे अलग पहचान देती है।

इंटीरियर

इंटीरियर में भी डार्क थीम को जारी रखा गया है। केबिन पूरी तरह ब्लैक फिनिश में आता है, जिसमें ब्रास कलर इंसर्ट्स दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम टच देते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें सनरूफ, ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।

नए अपडेट

इस एडिशन में कंपनी ने कुछ नए अपडेट भी जोड़े हैं। चुनिंदा वेरिएंट्स में डैशकैम फीचर दिया गया है, जो ड्राइविंग, इमरजेंसी और ऑन-डिमांड रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, नए मैट कलर ऑप्शंस जैसे Hazel Blue Matte और Mystic Sapphire Matte भी पेश किए गए हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

Hyundai Venue Knight Edition कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (DCT के साथ) और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। साथ ही, इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्प दिए गए हैं, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के अनुसार चुनाव करने की सुविधा मिलती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article