Hyundai April 2026 Car Discounts: अगर आप भी इस महीने अप्रैल में एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। Hyundai Motor India अपनी कई पॉपुरल कारों पर इस महीने आकर्षक छूट दे रही है। कंपनी अपने चुनिंदा मॉडलों पर 1.10 लाख रुपये तक के बेनेफिट्स दे रही है, जिससे ग्राहकों को बड़ी बचत का मौका मिल रहा है। कंपनी की ओर से दिए जा रहे ऑफर हैचबैक, सेडान, एसयूवी और ईवी पोर्टफोलियो के लिए हैं, जो कि मॉडल ईयर, वेरिएंट और एक्सचेंज एलिजिबिलिटी पर आधारित हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज सपोर्ट, अपग्रेड स्कीम, कॉरपोरेट बेनिफिट्स और रूरल इंसेंटिव्स शामिल हैं।
इस ऑफर में Hyundai की कई कारें शामिल हैं, जैसे Hyundai Verna, Hyundai Creta और Hyundai i20। ये सभी मॉडल भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय हैं और अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से विकल्प प्रदान करते हैं।
Hyundai Verna
सबसे पहले Hyundai Verna की बात करें तो Verna पर सबसे ज्यादा लाभ दिया जा रहा है। इस सेडान पर कुल मिलाकर 1.10 रुपये लाख तक का फायदा मिल रहा है।
Hyundai Alcazar
Hyundai Alcazar के पेट्रोल वेरिएंट पर 70,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं, जबकि डीजल वेरिएंट पर 30,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है।
Hyundai Creta
Hyundai Creta पर अप्रैल 2026 में 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह फायदा पेट्रोल और N Line वेरिएंट्स पर उपलब्ध है। यह SUV 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन विकल्पों के साथ आती है। वहीं, Hyundai Creta Electric पर करीब 1 लाख रुपये तक के संयुक्त ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
Hyundai i20
Hyundai i20 पर अप्रैल 2026 में 58,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें इसके N Line वेरिएंट्स भी शामिल हैं।
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai Grand i10 Nios पर अप्रैल 2026 में 68,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जो इस महीने के सबसे आकर्षक ऑफर्स में से एक है। यह फायदा खास तौर पर इसके कुछ उच्च वेरिएंट्स (higher trims) पर दिया जा रहा है।
Hyundai Exter
Hyundai Exter पर अप्रैल 2026 में पुराने स्टॉक (old stock) पर 43,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि नए वेरिएंट्स पर केवल 5,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।
कंपनी के ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं और अलग-अलग शहरों या डीलरशिप के हिसाब से इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। इसलिए अगर आप इन ऑफर्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी Hyundai डीलर से संपर्क करना बेहतर रहेगा।
