कंपनी ने इस कार में भर-भर के फीचर्स दिए हैं।(फोटो क्रेडिट-hyundai.com)
हुंडई ने नवंबर 2025 में Ioniq 5 पर बड़ी छूट की घोषणा की है। अब ग्राहक इस इलेक्ट्रिक कार पर ₹7.05 लाख तक की बचत कर सकते हैं। 2024 मॉडल पर कंपनी ₹7 लाख की नकद छूट दे रही है, साथ ही ₹5,000 का स्क्रैपेज बोनस भी मिल रहा है। 2025 मॉडल पर छूट थोड़ी कम है—इसमें ₹2 लाख की नकद छूट और स्क्रैपेज का फायदा दिया जा रहा है। इस तरह खरीदार अपनी जरूरत के अनुसार मॉडल चुनकर अच्छी बचत कर सकते हैं।
Hyundai Ioniq 5 के लिए बिक्री चुनौतियां
आकर्षक छूट होने के बावजूद Ioniq 5 की बिक्री कमजोर चल रही है। नवंबर 2025 में इसकी सिर्फ 6 यूनिटें ही बिक पाईं। बिक्री में यह गिरावट इसलिए देखी जा रही है क्योंकि बाज़ार में अब प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है—खासतौर पर नई लॉन्च हुई Hyundai Creta Electric ने ज्यादा ग्राहकों का ध्यान खींच लिया ह
आयोनिक 5 में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें 72.6kWh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर ARAI के अनुसार 631 किमी तक चल सकती है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 217 hp की पावर और 350 Nm का टॉर्क देती है, और यह रियर-व्हील ड्राइव कार है। कार 800V सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिसकी मदद से इसे सिर्फ 18 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
आयोनिक 5 एक प्रीमियम क्लास गाड़ी है इसलिए इसमें भर-भर के फीचर्स मिलते हैं। गाड़ीके केबिन में ड्राइवर को 12.3-इंच की दोहरी स्क्रीन मिलती है, जिसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन दोनों शामिल हैं। इसके अलावा, कार में हेड-अप डिस्प्ले भी दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग और 21 सेफ्टी फीचर्स वाली उन्नत ड्राइवर सहायता प्रणाली (ADAS) मौजूद है।
आयोनिक 5 का इंटीरियर पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें जगह-जगह टिकाऊ और इको-फ्रेंडली सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। डैशबोर्ड और दरवाजों पर सॉफ्ट-टच मैटेरियल दिया गया है, और कार के कई हिस्से ऐसे बनाए गए हैं जिन्हें आसानी से रीसायकल किया जा सके। यह सब ह्यूंदै की स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
जैसे-जैसे ऑटोमोबाइल उद्योग बदल रहा है Hyundai Ioniq 5 पर दी जा रही यह छूट नए खरीदारों को आकर्षित करने और बढ़ती इलेक्ट्रिक SUV प्रतियोगिता में इसकी लोकप्रियता बढ़ाने का तरीका है। जो लोग इस कार में दिलचस्पी रखते हैं, उन्हें इस सीमित समय वाली ऑफर का फायदा जरूर लेने पर विचार करना चाहिए।