ऑटो न्यूज़

2023 Hyundai i20 को मिले नए सेफ्टी फीचर्स, कीमत में नहीं हुई कोई बढ़ोतरी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 24, 2023, 06:44 PM IST

Hyundai India ने ग्राहकों के बीच पॉपुलर i20 को नए सेफ्टी फीचर्स से लैस किया है। नए सेफ्टी फीचर्स देने के ऐवज में कंपनी ने कार की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया है। इसके अलावा ये कार नए ईंधन नियमों के अनुकूल है।

Image

ह्यून्दे ने भी हाल में अपनी सबसे पॉपुलर हैचबैक आई20 के साथ दो नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आई20 को मिले नए सेफ्टी फीचर्स
  • कीमत में नहीं की गई कोई बढ़ोतरी
  • BS6 फेज 2 के उपयुक्त हुई कार

2023 Hyundai i20 Gets New Safety Features: भारत में ग्राहकों को जैसे-जैसे अपनी सेफ्टी की चिंता अब ज्यादा सताने लगी है, वैसे-वैसे कार निर्माताओं ने भी डिमांड के आधार पर नए सेफ्टी फीचर्स कारों के साथ देना शुरू कर दिया है। ह्यून्दे ने भी हाल में अपनी सबसे पॉपुलर हैचबैक आई20 के साथ दो नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े हैं जो अब कार के साथ सामान्य तौर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इन फीचर्स के बदले कंपनी ने कार की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया है।

कौन से सेफ्टी फीचर्स मिले?

ह्यून्दे ने नई आई20 के साथ सभी वेरिएंट्स में अब थ्री पॉइंटर्स सीटबेल्ट सभी पैसेंजर्स के लिए दिए हैं। इसके अलावा कार में सभी 5 यात्रियों के लिए अब अलग-अलग अडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं। कंपनी ने नई आई20 को पहले की तरह मैग्ना, स्पोर्ट्ज, ऐस्टा और ऐस्टा ऑप्शनल वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। बता दें कि अप्रैल 2023 में कंपनी ने आई20 के मैग्ना और स्पोर्ट्ज वेरिएंट्स पर 10,000-10,000 रुपये का कैश और एक्सचेंज बोनस दिया है।

बीएस6 फेज 2 के उपयुक्त कार

ह्यून्दे ने नई आई20 को बीएस6 फेज 2 और आरडीई नियमों के अनुकूल बना दिया है। कंपनी ने हैचबैक के साथ मिलने वाले 1.5-लीटर डीजल इंजन को बंद कर दिया है। नई आई20 के साथ अब 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.0-लीटन टर्बो पेट्रोल इंजन दिए जा रहे हैं। इसमें नॉन टर्बो इंजन को मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स दिए गए हैं, वहीं टर्बो इंजन सिर्फ डीसीटी गियरबॉक्स से लैस है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article