ऑटो न्यूज़

Tata Punch खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी, समझें डाउन पेमेंट और EMI का पूरा गणित

टाटा पंच एक बेहतरीन माइक्रो एसयूवी है, जिसकी शुरुआती कीमत 6 लाख से कम पड़ती है। लेकिन इसे खरीदने का फैसला केवल इसकी कीमत देखकर नहीं करना चाहिए। EMI, डाउन पेमेंट, इंश्योरेंस और मेंटेनेंस जैसे सभी खर्चों को भी देखें।

Image

कितनी सैलरी वाला खरीद सकता है टाटा पंच (AI Generated Image)

टाटा पंच (Tata Punch) भारत की सबसे लोकप्रिय माइक्रो एसयूवी में से एक है। इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 5,69,990 रुपये से शुरू होकर 9,09,990 रुपये तक जाती है। लेकिन सवाल यह है कि अगर किसी व्यक्ति की सैलरी कम है, तो क्या वह इस कार को खरीद सकता है? और अगर हां, तो उसकी मासिक आय कितनी होनी चाहिए? आइए कार खरीदारी के पूरे हिसाब को समझते हैं-

सिर्फ कार की कीमत नहीं, ये खर्च भी जोड़ें

कार खरीदते समय केवल एक्स-शोरूम कीमत ही नहीं चुकानी होती। इसके अलावा भी कई खर्च होते हैं, जैसे आरटीओ रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, फास्टैग, एक्सेसरीज, पहले साल की सर्विस और मेंटेनेंस और फ्यूल खर्च। इन सभी खर्चों को जोड़ने पर टाटा पंच के बेस वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत कई शहरों में लगभग 6.60 लाख रुपये जा सकती है।

कितना डाउन पेमेंट करना चाहिए?

वित्तीय विशेषज्ञ आमतौर पर सलाह देते हैं कि कार खरीदते समय कम से कम 20% डाउन पेमेंट करना बेहतर रहता है। अगर बेस वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग 6.60 लाख रुपये मानें तो लगभग 1.30 लाख रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद करीब 5.30 लाख रुपये का लोन लेना पड़ेगा।

कितनी बन सकती है EMI?

अगर 5.30 लाख रुपये का कार लोन 9% ब्याज दर पर 5 साल (60 महीने) के लिए लिया जाए, तो मासिक EMI लगभग 11,000 रुपये के आसपास हो सकती है। ब्याज दर, डाउन पेमेंट और लोन अवधि के अनुसार यह राशि थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है।

केवल EMI ही नहीं, हर महीने ये खर्च भी होंगे

कार खरीदने के बाद हर महीने सिर्फ EMI नहीं देनी होती। आपको इन खर्चों का भी ध्यान रखना होगा-

खर्चअनुमानित राशि (प्रति माह)
EMI₹11,000
पेट्रोल₹4,000–₹7,000
इंश्योरेंस (मासिक औसत)₹1,000
सर्विस/मेंटेनेंस (औसत)₹800–₹1,200
कुल मासिक खर्च₹17,000–₹20,000

अगर आपकी मंथली ड्राइविंग अधिक है, तो फ्यूल का खर्च और बढ़ सकता है।

कितनी सैलरी पर खरीद सकते हैं पंच

आपकी कार से जुड़ी कुल मासिक लागत आपकी इन-हैंड सैलरी के 20% से 25% से अधिक नहीं होनी चाहिए। अगर टाटा पंच पर आपका कुल मासिक खर्च लगभग 18,000 रुपये है तो इसे मैनेज करने के लिए आपकी इन-हैंड सैलरी कम से कम 70,000 से 90,000 रुपये प्रति माह होनी चाहिए।

हालांकि, अगर आपके ऊपर कोई दूसरा बड़ा लोन नहीं है आपने अच्छा डाउन पेमेंट किया है और आपकी लाइफस्टाइल के खर्च कम हैं, तो 50,000–60,000 रुपये की मंथली इन-हैंड सैलरी वाला व्यक्ति भी बेस वेरिएंट खरीदने पर विचार कर सकता है। लेकिन ऐसे में बजट को काफी संतुलित रखना होगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article