ऑटो न्यूज़

Tata Punch खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने इतने हजार रुपये बढ़ा दिए दाम

अगर आप भी Tata Punch खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको शोरूम जाने से पहले कार की नई कीमत जरूर चेक कर लेनी चाहिए। कंपनी ने इस माइक्रो एसयूवी की कीमतें बढ़ा दी हैं।

Image

टाटा पंच के बढ़ गए दाम (Photo: tata motors)

अगर आप Tata Motors की लोकप्रिय माइक्रो एसयूवी Tata Punch खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अब आपको पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। कंपनी ने जुलाई 2026 से Punch के लगभग सभी वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। कंपनी की ओर से पंच को लेकर सबसे अधिक बढ़ोतरी CNG-AMT वेरिएंट्स में की गई है।

किन वेरिएंट्स पर कितनी बढ़ी कीमत?

कंपनी द्वारा जारी नई कीमतों के अनुसार, CNG-AMT वेरिएंट्स की कीमतों में सबसे ज्यादा 7,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा Pure+, Adventure, Accomplished और Accomplished+ (S) के पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स और Pure, Pure+, Adventure, Adventure (S) और Accomplished के CNG मैनुअल वेरिएंट्स की कीमत में 6,000 रुपये की वृद्धि की गई है।

वहीं, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल इंजन वाले बाकी मैनुअल वेरिएंट्स अब 5,000 रुपये महंगे हो गए हैं।

Tata Punch की नई कीमतें (जुलाई 2026)

वेरिएंटनई कीमतपुरानी कीमतबढ़ोतरी
Punch Petrol MT
Smart₹5.70 लाख₹5.65 लाख+₹5,000
Pure₹6.60 लाख₹6.55 लाख+₹5,000
Pure Plus₹7.10 लाख₹7.05 लाख+₹5,000
Pure Plus S₹7.45 लाख₹7.40 लाख+₹5,000
Adventure₹7.70 लाख₹7.65 लाख+₹5,000
Adventure S₹8.05 लाख₹8.00 लाख+₹5,000
Accomplished₹8.40 लाख₹8.35 लाख+₹5,000
Accomplished Plus S₹9.10 लाख₹9.05 लाख+₹5,000
Punch Turbo Petrol MT
Adventure₹8.40 लाख₹8.35 लाख+₹5,000
Accomplished Plus S₹9.90 लाख₹9.85 लाख+₹5,000
Punch Petrol AMT
Pure Plus₹7.66 लाख₹7.60 लाख+₹6,000
Pure Plus S₹8.00 लाख₹7.95 लाख+₹5,000
Adventure₹8.26 लाख₹8.20 लाख+₹6,000
Accomplished₹8.96 लाख₹8.90 लाख+₹6,000
Accomplished Plus S₹9.66 लाख₹9.60 लाख+₹6,000
Punch CNG MT
Smart₹6.80 लाख₹6.75 लाख+₹5,000
Pure₹7.61 लाख₹7.55 लाख+₹6,000
Pure Plus₹8.11 लाख₹8.05 लाख+₹6,000
Pure Plus S₹8.46 लाख₹8.40 लाख+₹6,000
Adventure₹8.71 लाख₹8.65 लाख+₹6,000
Adventure S₹9.06 लाख₹9.00 लाख+₹6,000
Accomplished₹9.41 लाख₹9.35 लाख+₹6,000
Punch CNG AMT
Pure Plus₹8.67 लाख₹8.60 लाख+₹7,000
Adventure₹9.27 लाख₹9.20 लाख+₹7,000
Adventure S₹9.62 लाख₹9.55 लाख+₹7,000
Accomplished Plus S₹10.67 लाख₹10.60 लाख+₹7,000

क्यों बढ़ाई गई कीमतें?

Tata Motors ने बीते महीने जून में ही अपने पूरे पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी। कंपनी ने बताया था कि बढ़ती इनपुट कॉस्ट और महंगाई के दबाव को देखते हुए जुलाई 2026 से वाहनों की कीमतों में संशोधन किया जाएगा। Tata Punch की नई कीमतें भी इसी फैसले का हिस्सा हैं।

Tata Punch को क्यों किया जाता है पसंद

Tata Punch भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली माइक्रो एसयूवी में से एक है। इसका मजबूत डिजाइन, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, आधुनिक फीचर्स और बेहतर सुरक्षा इसे ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनाते हैं। यही वजह है कि यह लगातार कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल रहती है। Punch कई पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है, जिनमें पेट्रोल, CNG, मैनुअल और AMT गियरबॉक्स शामिल हैं। इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प चुनने की सुविधा मिलती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article