ऑटो न्यूज़

2026 Maruti Brezza कहां मिलेगी सबसे सस्ती! चेक करें टॉप 5 शहरों में SUV की ऑन-रोड कीमत

क्या आप भी मारुति की न्यूली लॉन्च्ड Brezza खरीदने का मन बना रहे हैं? अगर हां तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आपको जानना चाहिए कि ब्रेजा किस शहर में सबसे सस्ती मिल रही है।

Image

नई ब्रेजा कहां मिलेगी सबसे सस्ती (AI Generated Image)

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV 2026 Maruti Brezza को कई अपडेट्स के साथ लॉन्च किया है। नई Brezza की एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख रुपये से 13.70 लाख रुपये के बीच रखी गई है। मिड-लाइफ अपडेट के साथ कंपनी ने इसमें नया इंजन विकल्प, नए फीचर्स और डिजाइन में कुछ बदलाव किए हैं।

चार वेरिएंट में आती है ब्रेजा

नई Brezza को कंपनी ने चार वेरिएंट्स में पेश किया है, जिसमें LXi, VXi, ZXi और ZXi+ शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार कंपनी ने इसमें नया 1.0-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल किया है। वहीं, पहले से उपलब्ध 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को CNG विकल्प के साथ जारी रखा गया है।

अगर आप 2026 Maruti Brezza खरीदने की योजना बना रहे हैं तो केवल एक्स-शोरूम कीमत जानना काफी नहीं है। कार खरीदने के लिए आपको RTO, इंश्योरेंस और अन्य चार्ज को मिलाकर ऑन-रोड कीमत चुकानी होती है। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में Brezza की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है।

2026 Maruti Brezza की ऑन-रोड कीमत कितनी है?

देश के प्रमुख शहरों में नई Maruti Brezza की ऑन-रोड कीमत लगभग 8.26 लाख रुपये से 16.81 लाख रुपये तक जाती है।

ऑन-रोड कीमत के मामले में दिल्ली में Brezza सबसे किफायती है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत सबसे ज्यादा है। इसके बाद कोलकाता, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में कीमतें अलग-अलग हैं।

शहर1.0L टर्बो पेट्रोल 6MT1.5L पेट्रोल 6MT1.5L पेट्रोल 6AT1.5L CNG 6MT
एक्स-शोरूम₹7.40–11.16 लाख₹8.30–10.50 लाख₹10.61–13.55 लाख₹9.30–11.50 लाख
दिल्ली₹8.26–12.95 लाख₹9.26–12.18 लाख₹12.31–15.72 लाख₹10.67–13.37 लाख
कोलकाता₹8.48–12.95 लाख₹9.51–12.18 लाख₹12.31–15.72 लाख₹10.65–13.34 लाख
मुंबई₹8.55–13.17 लाख₹9.59–12.39 लाख₹12.52–15.99 लाख₹10.37–13.11 लाख
बेंगलुरु₹8.77–13.73 लाख₹9.84–12.92 लाख₹13.06–16.67 लाख₹10.67–13.37 लाख
चेन्नई₹8.70–13.84 लाख₹9.76–13.02 लाख₹13.16–16.81 लाख₹10.67–13.37 लाख

शहरों में कीमतों का अंतर क्यों है?

एक ही कार की ऑन-रोड कीमत अलग-अलग शहरों में अलग होने का मुख्य कारण राज्य के हिसाब से बदलने वाला RTO टैक्स, इंश्योरेंस प्रीमियम और अन्य शुल्क हैं। टॉप-स्पेक Brezza की कीमतों में भी शहरों के बीच अच्छा अंतर देखने को मिलता है। 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल मॉडल में सबसे कम और सबसे ज्यादा कीमत के बीच करीब 89 हजार रुपये का अंतर है। वहीं 1.5-लीटर पेट्रोल मैनुअल में यह अंतर करीब 84 हजार रुपये और ऑटोमैटिक मॉडल में करीब 1.09 लाख रुपये तक है।

इंजन और पावरट्रेन विकल्प

नई Brezza में ग्राहकों को तीन तरह के पावरट्रेन विकल्प मिलते हैं। पहला विकल्प 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। दूसरा विकल्प 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।nइसके अलावा ग्राहकों के लिए 1.5-लीटर पेट्रोल CNG इंजन भी उपलब्ध है, जो केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article