Honda Cars Discount: भारत में होंडा द्वारा सिटी, एलिवेट और अमेज कारें ऑफर की जाती हैं। देश में इन कारों को काफी पसंद भी किया जाता है। फिलहाल होंडा द्वारा अपनी तीनों ही कारों के eHEV मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी द्वारा ये डिस्काउंट कैश बेनिफिट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनेफिट्स के साथ-साथ अन्य बेनेफिट्स के रूप में ऑफर किया जा रहा है। यह ऑफर 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगा और सभी डिस्काउंट प्राप्त करके आप 90,000 रुपये तक बचा सकते हैं। आइये जानते हैं कि होंडा की कारों पर चल रहे इस ऑफर के बारे में सबकुछ।
बंपर डिस्काउंट-धाकड़ वारंटी
होंडा की कारों की बिक्री में कुछ गिरावट देखने को मिली थी और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी द्वारा फिलहाल यह बंपर डिस्काउंट इस वजह से भी दिया जा रहा क्योंकि वित्त वर्ष खत्म होने वाला है और बिक्री में कमी देखने को मिल रही है। बंपर डिस्काउंट के साथ ही होंडा 7 साल की वारंटी भी ऑफर कर रही है जबकि कंपनी की कारों पर स्टैण्डर्ड रूप से 3 साल की ही वारंटी मिलती है। इसके साथ ही 8 साल की वारंटी के लिए एक बायबैक प्रोग्राम भी ऑफर किया जा रहा है।
किस कार पर कितना डिस्काउंट
होंडा द्वारा एलिवेट के ZX(MT) और ब्लैक एडिशन मॉडल पर 66100 रुपये, SV/VX/V(MT) मॉडल पर 56100 रुपये, एपेक्स एडिशन पर 45000 रुपये और CVT मॉडल्स पर46100 रुपये जितना डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही एलिवेट के V/VX(CVT) पर 71100 रुपये और ब्लैक एडिशन एवं ZX(CVT) वेरिएंट पर 86100 रुपये जितना डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। होंडा सिटी पर 73300 रुपये और होंडा सिटी के eHEV वेरिएंट पर 90000 रुपये जितना डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही होंडा अमेज के नए जनरेशन के मॉडल के S और VX वेरिएंट पर 57200 रुपये से 67200 जितना डिस्काउंट मिल रहा है।
