ऑटो न्यूज़

होंडा टू-व्हीलर की बिक्री में 22 फीसदी से ज्यादा उछाल, ये SUV बनी 2023 की बेस्ट सेलर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 3, 2024, 11:16 PM IST

Honda Motorcycle India की बिक्री में बड़ा उछाल दर्ज की गई है, कंपनी ने 2023 में कुल 3,17,123 वाहन बेचे हैं। 2022 में कंपनी ने 2,50,171 वाहन बेचे थे जिसके मुकाबले 2023 में घरेलू बिक्री 22.71 प्रतिशत बढ़ी है।

Image

बयान में कहा गया है कि वर्ष 2023 के दौरान कंपनी ने 43,84,559 वाहन बेचे।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा मोटरसाइकिल की बिक्री बढ़ी
  • 22.71 प्रतिशत का जोरदार इजाफा
  • मारुति सुजुकी ने भी गाड़े हैं झंडे

Honda Motorcycle Sales Growth: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की बिक्री दिसंबर 2023 में 27 प्रतिशत बढ़कर 3,17,123 इकाई रही। एक साल पहले इसी महीने में कंपनी ने 2,50,171 वाहन बेचे थे। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि घरेलू बिक्री पिछले महीने 22.71 प्रतिशत 2,86,101 इकाई रही, जबकि दिसंबर 2022 में यह बिक्री 2,33,151 इकाई थी। इसमें निर्यात 31,022 इकाई रहा जो एक साल पहले की अवधि में 17,020 इकाई था। बयान में कहा गया है कि वर्ष 2023 के दौरान कंपनी ने 43,84,559 वाहन बेचे।

मारुति बनी नंबर वन

मारुति सुजुकी ब्रेजा एक ऐसी गाड़ी बन गई है जो ट्रेंड से हटने का नाम नहीं ले रही। बीते साल यानी 2023 में मारुति सुजुकी ने रिकॉर्ड तोड़ 17.7 लाख गाड़ियां बेची हैं जिनमें से सिर्फ ब्रेजा की बिक्री 1.70 लाख रही। इस आंकड़े के साथ ब्रेजा पिछले साल भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई है। चार वेरिएंट्स में उपलब्ध मारुति सुजुकी ब्रेजा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.29 लाख रुपये है जो इसे पूरी तरह पैसा वसूल बनाती है।

पहली सीएनजी एसयूवी

कंपनी ने कुछ महीने पहले ही मार्केट में एसयूवी का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च किया है जिससे इसकी बिक्री बढ़ी है। कंपनी ने 2023 ब्रेजा सीएनजी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.14 लाख रुपये रखी गई है। एसयूवी के टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 12.05 लाख रुपये तक जाती है। नई ब्रेजा मार्केट की पहली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसके साथ सीएनजी तकनीक उपलब्ध कराई गई है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!