जापानी मोटरसाइकल मेकर Honda ने एक बार फिर से Honda CBR1000RR-R Fireblade SP की भारत में वापसी कर दी है। Honda CBR1000RR-R Fireblade SP एक सुपरबाइक है जिसे 28.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके टॉप मॉडल को लेकर दावा है कि यह कंपनी की MotoGP लेवल की सुपरबाइक है।
Honda CBR1000RR-R Fireblade SP के फीचर्स
Honda CBR1000RR-R Fireblade SP के साथ 999cc का इंजन दिया गया है जिसके साथ लिक्विड कूलिंग भी है। यह एक 4 इंजन बाइक है जिसके साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स है जो कि बाय-डायरेक्शनल क्लिक शिफ्टर के साथ आता है। इस सेटअप की मदद से यह बाइक 14,500rpm पर 217.5hp की और 12,500rpm पर 113Nm का टॉर्क पैदा करती है।
फ्रेम और ब्रेकिंग सिस्टम
इस सुपरबाइक में हल्के एल्युमीनियम डायमंड फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे MotoGP जैसी परफॉर्मेंस देने में मदद करता है। ब्रेकिंग के लिए आगे की तरफ 330 मिमी के ड्युअल डिस्क्स के साथ बेम्बो स्टाइलमा कैलिपर्स और पीछे 220 मिमी रोटर लगाया गया है। बाइक के दोनों सिरों पर 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
सस्पेंशन और इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स
सस्पेंशन की बात करें तो सामने ओहलिन्स EC 3.0 इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल सेटअप और पीछे ओहलिन्स मोनोशॉक दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक एड्स में छह-एक्सिस IMU शामिल है, जो बाइक को व्हीली कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल और मल्टी-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स से लैस करता है।
किससे है मुकाबला
भारतीय बाजार में होंडा CBR1000RR-R फायरब्लेड SP का मुकाबला सीधे कावासाकी निंजा ZX-10R और BMW S 1000 RR से है। प्रीमियम फीचर्स और परफॉर्मेंस के चलते होंडा ने इसकी कीमत 28.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। तुलना करें तो कावासाकी निंजा ZX-10R की कीमत 19.49 लाख रुपये और BMW S 1000 RR की कीमत 20.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
