Royal Enfield ने अपनी नई 2025 Royal Enfield Meteor 350 लॉन्च कर दी है। 2025 Royal Enfield Meteor 350 की कीमत 1.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। 2025 Royal Enfield Meteor 350 की इंजन में भी बदलाव किया गया है।
नई मेटिओर 350 में 350cc मिड साइज क्रूजर इंजन दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इसे नए कलर में भी पेश किया है। 2025 Royal Enfield Meteor 350 को फायरबॉल, स्टेलर, ऑरोरा और सुपरनोवा जैसे 7 नए कलर में पेश किया गया है।
2025 Royal Enfield Meteor 350: इंजन
नई मीटिओर 350 में वही 349cc एयर-कूल्ड जे-सीरीज इंजन दिया गया है जो पिछले मॉडल में भी मौजूद था। यह इंजन 6,100 rpm पर 20.2 bhp की अधिकतम पावर और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है।

2025 Royal Enfield Meteor 35/Photo-Royal Enfield
2025 रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350: फीचर्स
अपडेटेड मीटिओर 350 को कई नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें LED हेडलैम्प, ट्रिपर पॉड, LED टर्न इंडिकेटर्स, USB टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट, असिस्ट-एंड-स्लिप क्लच और एडजस्टेबल लीवर शामिल हैं। फायरबॉल और स्टेलर वेरिएंट अब LED हेडलैम्प और ट्रिपर पॉड के साथ स्टैंडर्ड मिलेंगे। सुपरनोवा और ऑरोरा वेरिएंट में एडजस्टेबल लीवर स्टैंडर्ड रूप से दिए गए हैं, जिससे ये टॉप-एंड वेरिएंट पूरी तरह फीचर-लोडेड हो गए हैं।
2025 रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350: नए रंग
- फायरबॉल वेरिएंट: फायरबॉल ऑरेंज और फायरबॉल ग्रे
- स्टेलर वेरिएंट: स्टेलर मैट ग्रे और स्टेलर मरीन ब्लू
- ऑरोरा वेरिएंट: ऑरोरा रेट्रो ग्रीन और ऑरोरा रेड
- सुपरनोवा वेरिएंट: सुपरनोवा ब्लैक
