Royal Enfield Bike Rates After GST Reform: सरकार ने जीएसटी की दरों में बदलाव की घोषणा की है। इसका सबसे बड़ा फायदा ऑटोमोबाइल सेक्टर में देखने को मिलने वाला है, क्योंकि ऑटोसेक्टर के लिए सीधे जीएसटी रेट में 10 प्रतिशत की कटौती की गई है।
यदि आप भी रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको 22 सितंबर तक रुक जाना चाहिए, क्योंकि उसके बाद बाइक की कीमतों में कटौती होने वाली है। रॉयल एनफील्ड की 350cc से कम इंजन क्षमता वाली लोकप्रिय मोटरसाइकिलों को हालिया जीएसटी दर में कटौती का सबसे फायदा मिलेगा, जबकि इसके बड़े इंजनों वाली बाइक्स पर ज्यादा टैक्स लगेगा।
350cc से कम टू-व्हीलर्स पर जीएसटी दर 28% से घटाकर 18% कर दी गई है। इससे रॉयल एनफील्ड के मुख्य मॉडल जैसे Hunter, Classic, Meteor, Goan Classic और Bullet अब और किफायती हो जाएंगे। अगस्त 2025 तक ये बाइक्स कंपनी की कुल बिक्री का लगभग 87% हिस्सा हैं।
बड़ी मोटरसाइकिलें जिनमें Himalayan (450cc), Guerrilla (450cc), Scram (440cc), और 650cc रेंज (Interceptor, Continental GT, Super Meteor, Shotgun और Interceptor Bear) शामिल हैं, पर अब 28% की जगह 40% टैक्स लगेगा। इस रिपोर्ट में हम आपको रॉयल एनफील्ड की पांच पॉपुलर बाइक्स के बारे में बताएंगे जो 22 सितंबर से सस्ती होने वाली हैं...
मौजूदा कीमत (28% GST + 3% सेस) : ₹1,49,900 ,नई कीमत (18% GST के बाद) : ₹1,34,910, फर्क : ₹14,990 सस्ती
मौजूदा कीमत (28% GST + 3% सेस) : ₹1,93,000, नई कीमत (18% GST के बाद) : ₹1,73,000, फर्क : ₹20,000 सस्ती
मौजूदा कीमत (28% GST + 3% सेस) : ₹2,05,191, नई कीमत (18% GST के बाद) : ₹1,85,191, फर्क : ₹20,000 सस्ती
मौजूदा कीमत (28% GST + 3% सेस) : ₹1,73,000, नई कीमत (18% GST के बाद) : ₹1,57,000, फर्क : ₹17,000 सस्ती
मौजूदा कीमत (28% GST + 3% सेस) : ₹2,35,000, नई कीमत (18% GST के बाद) : ₹2,11,500, फर्क : ₹23,500 सस्ती