ऑटो न्यूज़

2.92 लाख रुपये तक महंगी हुईं Honda की बाइक्स, सोशल मीडिया ने कहा- ये जीएसटी जो ना कराए

Honda Bikes Price Hike: सबसे छोटी बाइक Rebel 500 की कीमत में 37,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अगले मॉडल NX500 Adventure Tourer की कीमत में 43,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। इसके बाद CB750 Hornet, CB650R और CBR650R मॉडल्स की कीमतों में क्रमशः 62,000, 70,000 और 76,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Image

Honda bike price hike after gst/Photo- Honda

Honda Motorcycle & Scooter India ने अपने बड़ी बाइक पोर्टफोलियो की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है। यह बदलाव सरकार द्वारा 350cc से ऊपर के इंजन वाली मोटरसाइकिलों के लिए नए GST दरों की घोषणा के बाद आया है। वहीं, कम इंजन क्षमता वाली मॉडल्स में कीमतों में कमी भी हुई है। वर्तमान में Honda की मिडिल-वेट श्रेणी की कई मॉडल्स इस बदलाव से प्रभावित हुई हैं। नई कीमत का लोग सोशल मीडिया पर मजाक भी बना रहे हैं कि नई जीएसटी के बाद चीजें सस्ती होनी चाहिए, यहां तो उल्टा हो रहा है।

सबसे छोटी बाइक Rebel 500 की कीमत में 37,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अगले मॉडल NX500 Adventure Tourer की कीमत में 43,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। इसके बाद CB750 Hornet, CB650R और CBR650R मॉडल्स की कीमतों में क्रमशः 62,000, 70,000 और 76,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

मिडसाइज एडवेंचर बाइक XL750 Transalp की कीमत में 81,000 रुपये का इजाफा हुआ है। एडवेंचर-स्टाइल मैक्सी-स्कूटर X-ADV की कीमत में 88,000 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं, 1000cc की चार-सिलेंडर बाइक CB1000 Hornet SP की कीमत अब 93,000 रुपये बढ़ गई है।

Honda की बड़ी बाइक लाइनअप में शामिल CBR1000RR-R Fireblade SP, जो कि एक लीटर-क्लास सुपरबाइक है, की कीमत में 2.19 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। कंपनी की फ्लैगशिप बाइक GL1800 Gold Wing Tour की कीमत में सबसे ज्यादा 2.92 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह कीमत बढ़ोतरी मुख्य रूप से नई GST दरों के अनुरूप हुई है और इससे भारत में Honda की मिड और हाई-स्पेस बाइक खरीदने वाले ग्राहकों पर असर पड़ेगा।

मॉडलपुरानी कीमतनई कीमतअंतर
Rebel 500₹5.12 लाख₹5.49 लाख₹37,000
NX500₹5.90 लाख₹6.33 लाख₹43,000
CB750 Hornet₹8.60 लाख₹9.22 लाख₹62,000
CB650R₹9.60 लाख₹10.30 लाख₹70,000
CBR650R₹10.40 लाख₹11.16 लाख₹76,000
XL750 Transalp₹11.00 लाख₹11.81 लाख₹81,000
X-ADV₹11.91 लाख₹12.79 लाख₹88,000
CB1000 Hornet SP₹12.36 लाख₹13.29 लाख₹93,000
CBR1000RR-R Fireblade SP₹28.99 लाख₹31.18 लाख₹2.19 लाख
GL1800 Gold Wing Tour₹39.90 लाख₹42.82 लाख₹2.92 लाख

जीएसटी दरों में बदलाव

हाल ही में GST (वस्तु और सेवा कर) में बदलाव किया गया है, जिसका असर मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतों पर देखा जा रहा है। अब 350cc से ऊपर की बड़ी बाइक और स्कूटरों पर GST की दर बढ़कर 28% कर दी गई है, जिससे इन हाई-स्पेस और लीटर-क्लास मोटरसाइकिलों की कीमतों में लाखों रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, 350cc से कम क्षमता वाली छोटी और मिडिल-वेट बाइक पर GST कम किया गया है, जिससे इनकी कीमतें सस्ती हुई हैं। इस बदलाव से भारतीय बाइक बाजार में स्पष्ट अंतर आया है, छोटी और मिडिल कैपेसिटी बाइक के लिए ग्राहकों के लिए विकल्प आसान और किफायती हो गए हैं, जबकि बड़ी और हाई-स्पेस बाइक महंगी हो गई हैं। कुल मिलाकर, GST सुधार के बाद ग्राहकों को बाइक चुनते समय इंजन क्षमता और बजट का ध्यान रखना होगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article