New Hero Maverick 440 हीरो मोटोकॉर्प भारत में नई मैवरिक 440 बाइक लॉन्च करने वाली है जिसे पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी ने हाल में एक टीजर जारी किया है जिसमें बताया गया है कि 22 जनवरी को नई मोटरसाइकिल लॉन्च की जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये 440 सीसी की नई बाइक हेगी जिसकी आवाज जोरदार होने वाली है। इस टीजर में सिर्फ बाइक की आवाज और आर लिखा नजर आया है। बता दें कि इसी क्षमता वाली मोटरसाइकिल हार्ली-डेविडसन के लिए भी इन दोनों ने मिलकर बनाई है।
हार्ली-डेविडसन 440 एक्स
हीरो-हार्ली की साझेदारी में नई 440 सीसी बाइक पहले ही लॉन्च हो चुकी है, अब हीरो मोटोकॉर्प इसे अपने लोगो के साथ मार्केट में उतार सकती है। हार्ली-डेविडसन एक्स440 की स्टाइल और डिजाइन इसी ब्रांड की महंगी बाइक एक्सआर1200 से ली गई है। रेट्रो डिजाइन की ये नई बाइक गोल हेडलैंप और टियरड्रॉप पैटर्न के फ्यूल टैंक के साथ आई है। इसके अलावा आपको एलईडी लाइटिंग, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल और कई आधुनिक फीचर्स भी मिलेंगे। बाइक को दमदार लुक देने के लिए इसमें बेहतर लुक वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर दिखने में ये महंगी लगती है।
कितना दमदार है इसका इंजन
नई एक्स440 के साथ कंपनी ने 398 सीसी का सिंगल-सिलेंडर एयर और ऑयल कूल्ड इंजन दिया है। ये इंजन 27 बीएचपी ताकत और 38 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है और इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक के अगले हिस्से में इंवर्टेड फोर्क्स दिए गए हैं, वहीं पिछला हिस्सा ट्विन शॉक अबसॉर्बर्स के साथ आया है। यहां डुअल चैनल एबीएस भी बाइक के साथ मिला है। हार्ली ने खासतौर पर भारत के लिए नई मोटरसाइकिल को तैयार किया है, वहीं हीरो भी इसी इंजन के साथ बाइक लाने वाली है।
