ऑटो न्यूज़

अब कट जाए ट्रैफिक चालान तो तुरंत पेटीएम करो, पुलिस ले रही ऑनलाइन पेमेंट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 28, 2023, 03:43 PM IST

गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐप लॉन्च किया है जिसकी मदद से चालान कट जाने पर आप पेटीएम जैसे अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से इसका भुगतान कर सकते हैं। ड्रोन से ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का चालान काटा जा रहा है।

Image

इस मुहिम को चालान के भुगतान की पारदर्शिता दर्शाने के लिए चलाया गया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • चालान कटने पर कर सकते हैं पेटीएम
  • गुरुग्राम पुलिस ने आसान किया पेमेंट
  • फौरन होगा भुगतान, ट्रांसपेरेंसी आएगी

Gurugram Police Online Challan: गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने चालान भरने की प्रक्रिया को और भी आसान बना दिया है। अब अगर आप यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं और पुलिस चालान काट देती है, तो पेटीएम या यूपीआई जैसे अन्य माध्यमों से पेमेंट किया जा सकता है। गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐप लॉन्च किया है जिसके द्वारा वाहन चालकों पर नियमों के उल्लंघन पर चालान किया जाता है। इस मुहिम को चालान के भुगतान की पारदर्शिता दर्शाने के लिए चलाया गया है। कुल मिलाकर राह चलते पकड़े जाएं, तो तुरंत मोबाइल निकालें और चालान भर के आगे बढ़ जाएं।

ड्रोन ने काटे चालान

गुरुग्राम पुलिस का मानना है कि डिजिटल पेमेंट अपने बकाया चालान पटाने का सबसे आसान तरीका है। पेटीएम की यही सुविधा फरीदाबाद में भी इस्तेमाल की जा रही है जिससे ऑनलाइन चालान भरा जा सकता है। हाल में जानकारी मिली है कि 14 लाख चालान इसी साल काटे गए हैं और नियम तोड़ते पाए गए लोगों ने कुल 31 करोड रुपये से ज्यादा फाइन भरा है। गुरुग्राम ट्रैफिक विभाग ने ड्रोन्स भी इस्तेमाल किए हैं जिनमें बिना इंडिकेटर दिए लेन बदलने वालों पर चालान किया गया।

पेटीएम से कैसे भरें चालान

पेटीएम जैसी बाकी ऐप्स पर चालान भरने की प्रोसेस बहुत आसान है, इसके अंतर्गत आपको पेटीएम में जाके पे बिल विकल्प चुनना होगा। इसमें चालान विकल्प को चुनने के बाद कई सब सेक्शन और विभागों में से गुरुग्राम पुलिस चुनें। इसे चुनकर चालान नंबर या गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ गाड़ी का चालान भर सकते हैं। पेटीएम पेमेंट के लिए अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड या फिर नेट बैंकिंग के जरिए चालान का पेमेंट कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इसमें आपको पेटीएम से कुछ कैशबैक मिल सकता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article