ऑटो न्यूज़

क्या Ford भारत में वापसी करने वाली है! Mustang Mach-E का नाम कराया गया ट्रेडमार्क

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 15, 2024, 04:53 PM IST

Ford Comeback In India: Ford भारतीय मार्केट में वापसी कर सकती है, ये बात लगातार पुख्ता होती जा रही है। अब कंपनी ने भारत के लिए Mustang Mach-E नाम Trademark करा लिया है जिससे साफ होता है कि कंपनी जल्द देश में Mustang Electric ला सकती है।

Image

ये कार भारत में पेश होने के बाद मस्टैंग माक-ई भी आएगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • फोर्ड की भारत में एंट्री लगभग तय
  • मस्टैंग माक-ई नाम कराया ट्रेडमार्क
  • 2025 तक काम शुरू होने की उम्मीद

Ford Comeback In India: लंबे समय तक भारतीय मार्केट से दूर रहने के बाद अब फोर्ड हमारे देश में वापसी कर सकती है। कुछ हालिया संकेत इसी बात की ओर इशारा करते हैं कि कंपनी ना सिर्फ वापसी करेगी, बल्कि ऐसी जोरदार गाड़ियां भी पेश करेगी जो लॉन्च होते ही खलबली मचाने का दम रखती हैं। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि 2025 तक फोर्ड की भारत में री-एंट्री हो जाएगी और हमारा मानना है कि सबसे पहले देश में नई जनरेशन एंडेवर की एंट्री होगी। ये कार भारत में पेश होने के बाद मस्टैंग माक-ई भी आएगी। इसके अलावा फोर्ड इंडिया कई किफायती कारें भी ला सकती हैं।

भारत आ रही मस्टैंग!

हाल में फोर्ड ने भारतीय मार्केट के लिए बिल्कुल नई मस्टैंग माक-ई का ट्रेडमार्क भी दर्ज कर दिया है, इससे कंपनी के भारत में वापसी करने की बात और मजबूत होती है। फोर्ड मस्टैंग माक-ई इस जोरदार कार का इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर वर्जन है। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में ये कार पहले से बिक रही है और 5 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें तकनीकी और कई अन्य बदलाव अलग-अलग वेरिएंट्स में मिलते हैं। दिखने में ये कार बहुत जोरदार है, लेकिन यहां इलेक्ट्रिक होने पर इसकी शानदार आवाज सुनाई नहीं देगी।

कितनी तेज रफ्तार होगी

हमारा ये मानना है कि ये देश में इकलौते जीटी वेरिएंट में पेश किया जाएगा और पूरी तरह आयातित तौर पर लॉन्च किया जाएगा। फोर्ड मस्टैंग जीटी वेरिएंट में 98.8 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है। एक बार फुल चार्ज करने पर इस इलेक्ट्रिक कार को 350 से 380 किमी तक चलाया जा सकेगा। ये दमदार कार 4-व्हील ड्राइव के साथ पेश की जाएगी और सिर्फ 4 सेकंड में ही ये 0-100 किमी/घंट रफ्तार पकड़ लेती है। फोर्ड इंडिया मस्टैंग माक-ई के साथ असली मस्टैंग वाला फील देने के लिए नकली आवाज दे सकती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article