बॉलीवुड

Ajay Devgn ने मजेदार वीडियो के साथ Kajol को विश किया बर्थडे, बहन तनिषा ने भी लुटाया प्यार

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 5, 2026, 04:29 PM IST

Ajay Devgn Wish Kajol on Her Birthday: काजोल के जन्मदिन पर अजय देवगन ने ऐसा खास वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। उनका प्यारा अंदाज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

अजय देवगन ने काजोल को विश किया बर्थडे (Image Source: AI)

Ajay Devgn Wish Kajol on Her Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) आज यानी 5 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। काजोल अब 52 साल की हो गई हैं। काजोल के बर्थडे के मौके पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच काजोल के पति और एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अजय देवगन ने एकदम अलग ही अंदाज में काजोल को जन्मदिन की बधाई दी है। अजय देवगन द्वारा शेयर किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:'बीफ खाने वाला... Ranbir Kapoor पर जमकर बरसी Nikita Rawal

अजय देवगन ने शेयर किया मजेदार वीडियो

एक्टर अजय देवगन एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह एक्टर का अभी हाल ही में शेयर किया गया एक वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है। अजय ने अपने एक्स अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इसमें दोनों के अलग-अलग इंटरव्यू के कई क्लिप्स जोड़े गए थे। सबसे पहले एक इंटरव्यूअर अजय से पूछता है कि क्या 'ट्रोलिंग एक नेशनल स्पोर्ट है?' अजय जवाब देते हैं, 'ये इंटरनेशनल स्पोर्ट है।' कई लोगों को ये मजाक खास नहीं लग सकता, लेकिन अजय अपने सीरियस अंदाज वाले जोक्स के लिए जाने जाते हैं। क्लिप में उनके साथ सोफे पर बैठी काजोल सबसे जोर से हंस पड़ती हैं। बाकी क्लिप में सिर्फ काजोल की खास अंदाज में जोर-जोर से हंसने वाली कटअवे शॉट्स हैं, जिन्हें देखकर हर फैन भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सकता।अजय ने कैप्शन में कॉन्टेक्स्ट भी समझाया, 'पता चला मेरे सबसे अच्छे जोक्स का ऑडियंस इतने सालों से एक ही है। हैप्पी बर्थडे, काजोल'

तनिषा मुखर्जी ने भी दी बधाई

काजोल की छोटी बहन तनिषा मुखर्जी ने भी अपनी बड़ी बहन को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर काजोल के साथ एक फनी फोटो शेयर की, जिसमें दोनों हंसते-मजाक करते नजर आ रहे हैं। तनिषा ने लिखा, 'मेरी प्यारी कैडी, तुम हमेशा हंसती रहो। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरी प्यारी बहन। बहुत सारा प्यार।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article