बॉलीवुड

King के सेट से लीक हुई शाहरुख खान की धांसू पिक्चर, देखकर पक्का नहीं हटेंगी नजरें

King Update: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का नया लीक फोटो सोशल मीडिया पर छा गया है। खून से लथपथ एक्शन अवतार में अभिनेता का लुक देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

Image

किंग के सेट से लीक हुई पिक्चर (pic credit-twitter/instagram)

King Update: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म किंग (King) को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म किंग से शाहरुख खान वापसी करने वाले हैं। साल 2023 में शाहरुख खान की एक से एक फिल्में रिलीज हुई थी। इस लिस्ट में डंकी, पठान और जवान के नाम शामिल है। इस बीच किंग के सेट से शाहरुख खान की एक फोटो लीक हो गई है। इस तस्वीर को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए जानते है इस बारे में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-शादी से पहले मां बनना चाहती हैं Aamrapali Dubey, निरहुआ बोले- 'ये आसान नहीं...')

किंग के सेट से लीक हुई पिक्चर

फिल्म किंग के मेकर्स ने अभी तक 'किंग' से जुड़ी कोई आधिकारिक झलक जारी नहीं की है। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों में विदेश में चल रही शूटिंग के दौरान कई तस्वीरें और वीडियो लीक हुए हैं। लेकिन इस बार सामने आई तस्वीर ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं क्योंकि इसमें शाहरुख खान का लुक पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक नजर आ रहा है। वायरल तस्वीर में शाहरुख खान लंबे बालों और काले कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। उनके माथे, सीने और हाथों पर खून लगा हुआ है और उनके हाथ में लोहे की रॉड नजर आ रही है। तस्वीर में उनके आसपास कई लोग बेहोश पड़े दिखाई दे रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी जबरदस्त फाइट सीन के बाद का दृश्य है। हालांकि, इस तस्वीर की आधिकारिक पुष्टि मेकर्स ने अभी तक नहीं की है, लेकिन इसके बावजूद यह एक्स (X), इंस्टाग्राम और कई फैन पेजों पर तेजी से वायरल हो गई है। फैंस इस लुक को देखकर काफी उत्साहित हैं और इसे शाहरुख खान का अब तक का सबसे खतरनाक एक्शन लुक बता रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी।

'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। यह फिल्म 'जवान' और 'डंकी' के बाद शाहरुख खान की बड़े पर्दे पर वापसी होगी। खास बात यह है कि इस फिल्म में पहली बार शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, राघव जुयाल और अभय वर्मा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article