ऑटो न्यूज़

मिनटों में गायब होंगे कार के स्क्रैच! इन टिप्स को करें बस फॉलो

किसी भी कार पर छोटे-छोटे स्क्रैच लगना आम बात है। कार पर स्क्रैच रोजमर्रा की ड्राइविंग के दौरान तो कभी पार्किंग में लग ही जाते हैं। हालांकि, ये स्क्रैच गाड़ी की सुंदरता को प्रभावित कर सकते हैं। वहीं, हर बार मैकेनिक को दिखाना भी जरूरी नहीं है। कुछ बातों का ध्यान रखने के साथ आप घर पर ही इन स्क्रैच को हटा सकते हैं।

Car Scratch Removal

घर पर ही कैसे हटाएं गाड़ी के स्क्रैच (Photo: iStock)

चमचमाती कार पर क्रैच लग जाना किसी भी कार चालक को परेशान कर सकता है। हालांकि, कार पर स्क्रैच लग जाना एक आम परेशानी है, चाहे यह स्क्रैच छोटा ही क्यों न हो। छोटे-छोटे स्क्रैच देखने में मामूली लगते हैं, लेकिन समय के साथ ये गहरे और कार की सुंदरता पर असर डाल सकते हैं। ऐसे में कार पर लगे स्क्रैच को हटाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-

स्क्रैच की पहचान

आपके लिए सबसे पहले यही जानना जरूरी है कि स्क्रैच कितना गहरा है। कार के पेंट में तीन लेयर होती है- बेस, कलर और टॉप लेयर। अगर स्क्रैच केवल सबसे ऊपर की क्लियर कोट पर है तो उसे घर पर ही हल्के तरीकों से हटाया जा सकता है। लेकिन अगर स्क्रैच बेस कोट या प्राइमर तक पहुंच गया है, तो प्रोफेशनल हेल्प की जरूरत पड़ती है।

हल्के स्क्रैच के लिए पॉलिश

छोटे और सतही स्क्रैच को हटाने का सबसे आसान तरीका कार पॉलिश या रबर पॉलिश है। सबसे पहले गाड़ी को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। फिर एक माइक्रोफाइबर कपड़े पर थोड़ी पॉलिश लेकर स्क्रैच वाली जगह पर सर्कुलर मोशन में रगड़ें। यह प्रक्रिया धीरे-धीरे स्क्रैच को कम करती है और कार की चमक बढ़ाती है।

कार के लिए स्क्रैच रिमूवर किट

अगर स्क्रैच थोड़े गहरे हैं, तो स्क्रैच रिमूवर किट का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में कई ब्रांड्स उपलब्ध हैं, जिनमें स्क्रैच हटाने वाले पेस्ट और माइक्रोफाइबर कपड़े आते हैं। निर्देश के अनुसार पेस्ट को स्क्रैच पर लगाकर हल्के हाथ से रगड़ें। यह तरीका स्क्रैच को भरने और गाड़ी की पेंट को बचाने में मदद करता है।

टच‑अप पेंट का इस्तेमाल

अगर स्क्रैच छोटा लेकिन बेस लेयर दिखाई दे रही है तो निर्माता द्वारा मैच किया गया टच‑अप पेंट इस्तेमाल करने से स्क्रैच की विजिबिलिटी कम की जा सकती है। हालांकि, अगर पेंट सही तरीके से न लगाया जाए तो सतह असमान या धब्बेदार दिखाई दे सकती है। बड़े या गहरे नुकसान वाले स्क्रैच के लिए हमेशा पेशेवर रीपेंटिंग ही सुरक्षित और प्रभावी विकल्प है।

ट्रीटेड एरिया पर वैक्स

एक बार स्क्रैच करेक्शन और पेंटिंग के काम को पूरा कर लें तो ट्रीटेड एरिया पर वैक्स (Wax) लगाना न भूलें। वैक्स लगाने से न केवल उस हिस्से को ऑक्सीडेशन से बचाया जा सकता है, बल्कि भविष्य में पेंट को नुकसान पहुंचने से भी रोका जा सकता है, खासकर उच्च तापमान वाले शहरी क्षेत्रों में जहां गर्मी और प्रदूषण अधिक होता है। वैक्स लगाने से कार की पेंट की चमक बनी रहती है और सतह लंबे समय तक सुरक्षित रहती है।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article