वेब सीरीज

Lock UPP 2: 'खैरात' में फाइनलिस्ट बनीं शिवांगी जोशी?- आरोपों पर अब Harshad Chopda ने तोड़ी चुप्पी

Lock UPP 2 Harshad Chopda On Shivangi Joshi: 'लॉकअप 2' में शिवांगी जोशी पर आरोप लगे कि उन्हें फाइनलिस्ट की पॉजिशन हर्षद चोपड़ा ने खैरात में दी ती। इस मामले पर अब खुद एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

Lock UPP 2: हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी के लिए कही ये बात (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Harshad Chopda On Shivangi Joshi: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी सो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' का बीती रात फिनाले हुआ, जिसमें श्रेया कालरा ने जीत दर्ज की। हालांकि फिनाले में शिवांगी जोशी, योगेश रावत, राम कपूर और शिल्पा शिंदे ने भी जगह बनाई थी। एक्ट्रेस शिवांगी जोशी 'लॉकअप 2' की पहली फाइनलिस्ट बनीं। लेकिन हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) ने अपनी कुर्बानी देते हुए शिवांगी जोशी को शो का पहला फाइनलिस्ट बनाया। इसके बाद से ही शिवांगी जोशी लोगों के निशाने पर आ गई थीं। उनपर ये तक आरोप लगे कि उन्हें फाइनलिस्ट की जगह खैरात में मिली है। इस मामले पर अब खुद हर्षद चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: श्रेया कालरा की जीत पर इस TV स्टार ने उड़ाई खिल्ली, तंज कसते हुए बोले- बदतमीज और क्रिंज बनो...

    हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) ने टेली टॉक को दिये इंटरव्यू में शिवांगी जोशी के लिए कुर्बानी देने पर बात की। जब उनसे सवाल किया गया कि शिवांगी जोशी पर आरोप लग रहे हैं कि उन्हें फाइनलिस्ट की जगह खैरात में मिली है, इसपर आपका क्या कहना है? ऐसे में हर्षद चोपड़ा ने कहा, "ये तो बहुत गलत बात है। वो हकदार है। उसने सारे टास्क किये हैं और जीते भी हैं। हां मैं मददगार रहा हूं और आगे भी रहूंगा। लेकिन उसने भी बहुत ज्यादा मदद की है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: इन 5 मास्टर स्ट्रोक से Shreya Kalra बनीं शो की विनर, TV क्वीन Shivangi Joshi को दी करारी मात

      वहीं जब हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) से पूछा गया कि आपकी और शिवांगी जोशी की दोस्ती पसंद की जा रही है। लेकिन लोगों का कहना है कि इसी की वजह से आप बाहर हुए हो, क्योंकि आपने कुर्बानी दी है उनके लिए। ऐसे में हर्षद चोपड़ा ने जवाब दिया, "अरे यार इसे कुर्बानी मत कहो। ये बड़ी बात नहीं है। मैंने वही किया जो एक दोस्त को करना चाहिए था। इतना क्या बड़ा कुछ हो गया है। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। उसे जरूरत थी और ये हो गया तो हो गया।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article