ऑटो न्यूज़

EV चार्जिंग में बिजली फूंकने में दिल्ली नंबर वन, अन्य शहरों का यह हाल

Electricity consumption for EV: वित्त वर्ष 2024-25 में फरवरी तक, दिल्ली में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिजली खपत (30.60 करोड़ यूनिट, 40.11 प्रतिशत) थी, उसके बाद महाराष्ट्र (19.23 करोड़ यूनिट, 25.2 प्रतिशत), कर्नाटक (6.46 करोड़ यूनिट, 8.48 प्रतिशत) और गुजरात (5.83 करोड़ यूनिट, 7.64 प्रतिशत) का स्थान था।

Image

Electricity consumption for EV

Electricity consumption for EV: इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशनों पर भारत की कुल बिजली खपत में वित्त वर्ष 2024-25 में फरवरी तक राष्ट्रीय राजधानी का योगदान 40 प्रतिशत से अधिक था। इस अवधि के दौरान ईवी चार्जिंग स्टेशनों पर भारत की कुल बिजली खपत 76.3 करोड़ यूनिट थी। एक नई रिपोर्ट में यह कहा गया है।

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) की पिछले साल अप्रैल से इस फरवरी तक के आंकड़ों पर आधारित रिपोर्ट में दिखाया गया है कि इस मोर्चे पर दिल्ली देश में सबसे आगे है, जबकि महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है। इस अवधि के दौरान ईवी चार्जिंग स्टेशनों पर भारत की कुल बिजली खपत 76.3 करोड़ यूनिट थी।

रिपोर्ट में बताया गया, “वित्त वर्ष 2024-25 में फरवरी तक, दिल्ली में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिजली खपत (30.60 करोड़ यूनिट, 40.11 प्रतिशत) थी, उसके बाद महाराष्ट्र (19.23 करोड़ यूनिट, 25.2 प्रतिशत), कर्नाटक (6.46 करोड़ यूनिट, 8.48 प्रतिशत) और गुजरात (5.83 करोड़ यूनिट, 7.64 प्रतिशत) का स्थान था।”

अन्य राज्यों के संयुक्त समूह ने इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के लिए शेष 18.6 प्रतिशत बिजली की खपत की। दिल्ली में फरवरी, 2025 में ईवी चार्जिंग स्टेशनों के साथ-साथ हेवी-ड्यूटी चार्जिंग स्टेशनों द्वारा कुल बिजली की खपत 8.33 करोड़ थी, जबकि अप्रैल, 2024 में यह 5.3 करोड़ यूनिट थी।

दिल्ली की बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस ने दिल्ली में 2,000 से अधिक स्थानों पर लगभग 5,000 ईवी चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने में मदद की है, जिससे एक मजबूत और वितरित चार्जिंग नेटवर्क का निर्माण हुआ है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article