ऑटो न्यूज़

नई बाइक खरीद रहे हैं? 100cc, 150cc और 350cc बाइक खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

भारत में तीन सेगमेंट यानी 100cc, 150cc और 350cc की बाइक सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं और इन्हीं सेगमेंट की बाइक की सबसे ज्यादा बिक्री होती है, लेकिन कई लोग इस सेगमेंट को अच्छे से समझ नहीं पाते हैं और गलत बाइक खरीद लेते हैं जिससे उन्हें बाद में पछताना पड़ता है। आइए आज हम आपको इस सेगमेंट में सही बाइक चुनने का सही तरीका बताते हैं...

Image

these things in mind when buying 100cc 150cc and 350cc bikes/Photo-AI

अगर आप नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह फैसला सिर्फ मॉडल पसंद करने तक सीमित नहीं है। इंजन क्षमता, माइलेज, बजट और जरूरत के आधार पर सही बाइक चुनना बेहद जरूरी है। भारतीय बाजार में 100cc, 150cc और 350cc सेगमेंट सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं, लेकिन हर सेगमेंट की बाइक अलग तरह की जरूरतों के लिए बनाई जाती है। ऐसे में यदि आप नई बाइक खरीद रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा, नहीं तो बाइक खरीदने के बाद आपको पछताना पड़ेगा। आइए जानते हैं...

100cc बाइक- बेहतर माइलेज, कम खर्च

सबसे पहले 100cc बाइक की बात करते हैं कि यह किसके लिए परफेक्ट है। यदि आपकी जरूरत रोजाना ऑफिस जाना-आना या छोटे सफर के लिए किफायती बाइक खरीदना है, तो 100cc सेगमेंट आपके लिए सही है। इस सेगमेंट की बाइकें हल्की, आसान हैंडलिंग वाली और ज्यादा माइलेज देने वाली होती हैं। खरीदते समय इंजन की स्मूथनेस, माइलेज क्लेम, सर्विस नेटवर्क और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता जरूर जांचें। इसके अलावा सीट की कम्फर्ट और सस्पेंशन क्वालिटी पर भी ध्यान दें, क्योंकि रोजाना इस्तेमाल में ये दोनों फीचर काफी फर्क डालते हैं।

150cc बाइक- पावर और माइलेज का तड़का

150cc सेगमेंट उन राइडर्स के लिए है जो रोजाना की राइड के साथ-साथ थोड़ी पावर भी चाहते हैं। यह कैटेगरी युवाओं में खासा लोकप्रिय है। बाइक चुनते समय इंजन की परफॉर्मेंस, ब्रेकिंग सिस्टम (ABS अनिवार्य है), सस्पेंशन और राइडिंग पोजिशन को ध्यान से चेक करें। कई 150cc बाइक्स स्पोर्टी डिजाइन के साथ आती हैं, इसलिए लंबी राइड पर कम्फर्ट कैसा है, इसकी टेस्ट राइड जरूर लें। साथ ही, सर्विस कॉस्ट और इंश्योरेंस प्रीमियम भी 100cc से थोड़े ज्यादा होते हैं, इसलिए बजट में इनका ध्यान रखें।

350cc बाइक- क्रूजर फील और दमदार परफॉर्मेंस

इस सेगमेंट की बाइक को क्रूजर की कैटेगरी में रखा जाता है। यदि आप लंबी दूरी की यात्रा के शौकीन हैं या दमदार इंजन वाली बाइक चाहते हैं, तो 350cc सेगमेंट सबसे परफेक्ट है। इस कैटेगरी की बाइक्स में टॉर्क ज्यादा होता है, जिससे हाईवे पर शानदार परफॉर्मेंस मिलती है, लेकिन खरीदते समय वजन, फ्यूल इफिशियंसी, इंजन हीट मैनेजमेंट और ब्रेकिंग क्वालिटी की जांच बेहद जरूरी है। 350cc बाइक्स की मेंटेनेंस कॉस्ट और ईंधन खर्च भी ज्यादा होता है, इसलिए लंबे समय के बजट का आकलन करना न भूलें।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article