अध्यात्म

पैसा पीटने को तैयार हो जाएं इन 5 राशियों के लोग, 'राजा-सेनापति' बनाएंगे पावरफुल पंचांक योग

Surya Mangal Panchank Yog 2026: सूर्य और मंगल का पंचांक योग कुछ राशि वालों को धनवान बना सकता है। 15 अक्टूबर को बनने वाले इस योग का असर काफी पावरफुल होगा।

Image

सूर्य मंगल का पंचांक योग किन राशियों के लिए शुभ रहेगा (Image AI Generated and Newsroom Verified)

Surya Mangal Panchank Yog 2026: ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के सेनापति मंगल 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 4 बजकर 21 मिनट पर एक-दूसरे से 72 डिग्री के कोण पर आ जाएंगे। मॉडर्न एस्ट्रोलॉजी में इसे क्विंटाइल या पंचांक आस्पेक्ट कहा जाता है। ज्योतिषीय विश्लेषण में इस संबंध को क्रिएटिव सोच, खास स्किल और मुश्किल कामों को नए तरीके से पूरा करने की क्षमता से जोड़ा जाता है।

इस समय सूर्य कन्या राशि में और मंगल कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य को आत्मविश्वास, पद-प्रतिष्ठा, नेतृत्व और करियर का कारक माना जाता है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा, एक्शन और तकनीकी कामों से जुड़े हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों का 72 डिग्री का संबंध कुछ राशियों के लिए अपनी क्षमताओं का बेहतर इस्तेमाल करने, पुराने कामों को आगे बढ़ाने और करियर में नए मौके तलाशने का समय बन सकता है।

सूर्य कन्या राशि में रहकर प्लानिंग, कैलकुलेशन और काम में बारीकियों पर ध्यान दिलाएंगे। वहीं, मंगल कर्क राशि में नीच के हैं। ऐसे में काम करने का उत्साह तो बढ़ सकता है, लेकिन भावनाओं में आकर जल्दबाजी करने से बचना होगा। सही दिशा में प्रयास करने वाले लोगों को इस स्थिति का बेहतर फायदा मिल सकता है। इस योग से कुछ राशि वालों को बंपर लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कि यह योग किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य पांचवें भाव और मंगल तीसरे भाव को सक्रिय कर रहे हैं। पांचवां भाव बुद्धि, पढ़ाई, क्रिएटिविटी और नई योजनाओं का है, जबकि तीसरा भाव कम्युनिकेशन, स्किल और अपने प्रयासों से आगे बढ़ने को दिखाता है। ऐसे में सूर्य-मंगल का यह संबंध किसी पुराने आइडिया को नए तरीके से पेश करने का अवसर दे सकता है। मीडिया, लेखन, डिजाइन, मार्केटिंग और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई की रणनीति बेहतर करने और कठिन विषयों को समझने में मदद मिल सकती है। कारोबारियों के लिए पुराने प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करना या अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग का तरीका बदलना फायदेमंद रह सकता है। इस दौरान सफलता पाने के लिए केवल योजना बनाना काफी नहीं होगा, उस पर लगातार काम करना भी जरूरी रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य पहले भाव और मंगल ग्यारहवें भाव को सक्रिय कर रहे हैं। पहला भाव व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और निजी फैसलों से जुड़ा है, जबकि ग्यारहवां भाव इनकम, लाभ और नेटवर्क का है। ऐसे में अपने काम को बेहतर तरीके से पेश करने और नए संपर्क बनाने से फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में अपनी क्षमता दिखाने या नई जिम्मेदारी संभालने का अवसर मिल सकता है। कारोबारियों को पुराने क्लाइंट से दोबारा काम मिलने या किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होने की संभावना बन सकती है। मंगल के ग्यारहवें भाव में होने से अपने लक्ष्य को लेकर सक्रिय रहने की जरूरत रहेगी। हालांकि, जल्दबाजी में किसी बड़े निवेश या कारोबारी फैसले पर मुहर न लगाएं। सही कैलकुलेशन और लगातार प्रयास से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सूर्य बारहवें भाव और मंगल दसवें भाव को सक्रिय कर रहे हैं। दसवां भाव करियर, नौकरी, कारोबार और प्रोफेशनल पहचान का है, जबकि बारहवां भाव विदेश, खर्च और पर्दे के पीछे होने वाले कामों से जुड़ा है। इस स्थिति में विदेश से जुड़े काम, ऑनलाइन प्रोजेक्ट, रिमोट वर्क या रिसर्च से जुड़े क्षेत्रों में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में ऐसा काम मिल सकता है जिसमें तकनीकी समझ, क्रिएटिव सोच या किसी मुश्किल समस्या का समाधान निकालने की जरूरत हो। कारोबारियों के लिए नए बाजार में प्रवेश करने या अपने काम का तरीका बदलने का अवसर बन सकता है। हालांकि, मंगल के कर्क राशि में नीच के होने से काम का दबाव बढ़ सकता है और जल्दबाजी में गलत फैसला लेने का जोखिम रहेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले उसकी पूरी प्लानिंग करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह पंचांक आस्पेक्ट खास हो सकता है। सूर्य ग्यारहवें भाव और मंगल नवम भाव को सक्रिय कर रहे हैं। ग्यारहवां भाव इनकम, प्रॉफिट और नेटवर्क का है, जबकि नवम भाव भाग्य, उच्च शिक्षा, गुरु और लंबी यात्रा से जुड़ा है। इस स्थिति में करियर में किए गए प्रयासों का फायदा मिलने या किसी पुराने संपर्क से नया अवसर मिलने की संभावना बन सकती है। कारोबारियों को पुराने क्लाइंट के जरिए काम बढ़ाने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या किसी अहम प्रोजेक्ट में अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल सकता है। शिक्षा, ट्रेनिंग और विदेश से जुड़े मामलों में भी आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए अपने प्रयासों पर फोकस बनाए रखना जरूरी होगा। भावनाओं में आकर किसी बड़े फैसले को अचानक बदलने से बचें।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सूर्य नवम भाव और मंगल सातवें भाव को सक्रिय कर रहे हैं। नवम भाव उच्च शिक्षा, भाग्य, गुरु और लंबी यात्रा से जुड़ा है, जबकि सातवां भाव बिजनेस पार्टनरशिप, क्लाइंट और वैवाहिक जीवन का है। ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह या कारोबारी पार्टनर के सहयोग से नई योजना आगे बढ़ सकती है। कारोबारियों को किसी नई डील पर बातचीत करने या पुराने क्लाइंट के साथ काम दोबारा शुरू करने का अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग अपनी स्किल बढ़ाने के लिए कोई नया कोर्स या ट्रेनिंग करने की योजना बना सकते हैं। हालांकि, मंगल के कर्क राशि में नीच के होने के कारण पार्टनरशिप में मतभेद या काम की शर्तों को लेकर तनाव हो सकता है। किसी भी समझौते को फाइनल करने से पहले सभी शर्तों को स्पष्ट कर लें। सही रणनीति और शांत व्यवहार से इस समय का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article