शाई होप के बल्ले ने तोड़ा क्रिस गेल का शतकों वाला रिकॉर्ड

​वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप का शानदार फॉर्म भारत दौरे पर बदस्तूर हैदराबाद में टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में भी जारी रहा। होप ने एक बार फिर पारी की शुरुआत करते हुए आतिशी बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक 28 गेंद में 2 चौके और 5 छक्के की मदद से पूरा किया। इसके बाद वो पिच पर टिके रहे और टीम को 247 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की और अपना सीरीज में दूसरा शतक 50 गेंद में पारी की आखिरी गेंद में छक्के के साथ पूरा किया। उन्होंने अपनी नाबाद 102 रन पारी में 4 चौके और 9 छक्के जड़े। इस पारी के दौरान होप ने रिकॉर्ड्स की जड़ी लगा दी।

​

Authored by: Navin ChauhanUpdated Oct 14 2026, 21:24 IST
विंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक01 / 07

विंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक

शाई होप वेस्टइंडीज के लिए तीन अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने इस मामले में एविन लुईस और क्रिस गेल का साझा रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोनों ने 2-2 शतक टी20आई में जड़े थे। होप इन दोनों खिलाड़ियों से एक कदम आगे निकल गए हैं।​

भारत के खिलाफ डबल धमाल करने वाले पहले बैटर02 / 07

भारत के खिलाफ डबल धमाल करने वाले पहले बैटर

​भारत के खिलाफ एक द्विपक्षीय सीरीज में दो शतक जड़ने वाले शाई होप दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ये कारनामा दुनिया का और कोई बल्लेबाज भारतीय टीम के खिलाफ भारत में नहीं कर सका।​

विराट कप्तानी रिकॉर्ड की बराबरी03 / 07

विराट कप्तानी रिकॉर्ड की बराबरी

शाई होप ने एक टी20 सीरीज में 50 रन से ज्यादा की तीन पारी खेलने वाले दुनिया के चौथे कप्तान बन गए हैं। उन्होंने सीरीज के लखनऊ में खेले गए पहले मुकाबले में 52 रन की पारी खेली थी। इसके बाद रांची में 102 रन बनाकर नाबाद रहे। इंदौर में होप 5 रन बना सके। चौथे मुकाबले में होप ने अर्धशतक पूरा करते ही भारत के विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के शाहिबजादा फरहान की बराबरी कर ली। तीनों एक द्विपक्षीय टी20 सीरीज में 3-3 अर्धशतक जड़ चुके हैं।​

गेल के रिकॉर्ड की बराबरी04 / 07

गेल के रिकॉर्ड की बराबरी

शाई होप ने हैदराबाद में अपना अर्धशतक पूरा करते ही क्रिस गेल के वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 50 रन से ज्यादा की पारी खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह होप के टी20 करियर का 16वीं ऐसी पारी थी। गेल ने भी अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में 16 बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली थी।​

निकोलस पूरन के रिकॉर्ड की बराबरी05 / 07

निकोलस पूरन के रिकॉर्ड की बराबरी

​शाई होप एक टी20 सीरीज में 50 या उससे ज्यादा रन की तीन पारियां खेलने वाले वेस्टइंडीज के दूसरे बैटर बन गए हैं। उनसे पहले निकोलस पूरन ने साल 2022 में भारत दौरे पर ही द्विपक्षीय टी20 सीरीज में तीन पारियां खेली थीं। होप ने भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में 52, 102*, 55 और 102* रन की नाबाद पारियां खेली हैं।​

सीरीज में मचाया धमाल06 / 07

सीरीज में मचाया धमाल

शाई होप ने टीम इंडिया के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में धमाल मचाते हुए चार मैच की चार पारी में 261 रन 135.5 की औसत और 190.51 के स्ट्राइक रेट से जड़े हैं। इसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। दोनों बार शतक जड़ने के बाद वो नाबाद रहे। सीरीज में होप ने अबतक 17 चौके और 20 छक्के जड़े हैं।​

टी20 में बने विंडीज के चौथे दो हजारी07 / 07

टी20 में बने विंडीज के चौथे दो हजारी

​शाई होप ने हैदराबाद में नाबाद 102 रन की पारी के दौरान अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 में 2 हजार रन भी पूरे कर लिए। इस मुकाम पर पहुंचने वाले वो विंडीज के चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले रोवमैन पॉवेल(2400), निकोलस पूरन (2275) और ब्रैंडन किंग (2028) ने ये कारनामा विंडीज के लिए किया था। उन्होंने ये रन 74 मैच की 72 पारी में 33.4 के औसत और 141.82 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!