टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने शनिवार को अपनी लोकप्रिय SUV Tata Sierra को नए अवतार में पेश किया। कंपनी के मुताबिक नई Sierra अपने पुराने विरासतपूर्ण डिजाइन DNA को बरकरार रखते हुए आजादी, आत्मनिर्भरता और खोज की भावना को दर्शाती है। यह मॉडल Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara और Honda Elevate जैसी मिड-साइज SUVs को सीधी टक्कर देगा। नई Tata Sierra की आधिकारिक लॉन्चिंग 25 नवंबर 2025 को होगी।
इस मौके पर टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ ग्लोबल डिजाइन, मार्टिन उहलारिक ने कहा कि Sierra सिर्फ एक नाम या वाहन नहीं है, बल्कि भारतीय नवाचार और आकांक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “कई लोगों के लिए Sierra सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि एक याद है, एक ऐसी झलक जो यात्रा के बाद भी मन में बनी रहती है। आज वही याद भविष्य के साहसी विजन में बदल रही है।”
संभावित कीमत और पोजीशनिंग
Tata Sierra 2025 की शुरुआती कीमत करीब 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है, जबकि टॉप वेरियंट की कीमत 20 लाख रुपये तक जा सकती है। यह कीमत इसे मिड-साइज SUV सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है।
| SUV मॉडल | कीमत (एक्स-शोरूम) |
|---|---|
| Hyundai Creta | ₹10.73 लाख – ₹20.20 लाख |
| Kia Seltos | ₹10.79 लाख – ₹19.81 लाख |
| Maruti Grand Vitara | ₹10.77 लाख – ₹19.72 लाख |
| Honda Elevate | ₹10.95 लाख – ₹19.76 लाख |
| Tata Curvv | ₹9.66 लाख – ₹18.85 लाख |
| Toyota Urban Cruiser Hyryder | ₹10.95 लाख – ₹19.76 लाख |
कीमत के मामले में Sierra को Tata Curvv और Tata Harrier के बीच पोजिशन किया जाएगा। इस रणनीति से कंपनी अपनी SUV लाइनअप के बीच की खाली जगह को भर पाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इसका अनोखा डिजाइन, फीचर्स और प्रतिस्पर्धी कीमत इसे इस सेगमेंट में खास बनाएंगे।
Tata Sierra की कीमत इन सभी प्रतिद्वंदियों के करीब ही रहेगी, लेकिन इसका रेट्रो-मॉर्डन डिजाइन, क्लासिक Sierra नाम और नई तकनीक इसे भीड़ से अलग बनाएगी। Creta और Seltos जैसे आम विकल्पों से हटकर कुछ नया चाहने वाले खरीदारों के लिए यह बड़ी पसंद बन सकती है।
Tata Sierra की कीमत ऐसी क्यों रखी गई है?
Tata Motors ने Sierra की कीमत उस रेंज में रखी है जिसमें Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs आती हैं। लगभग ₹11 लाख से ₹20 लाख की कीमत के साथ कंपनी हर तरह के ग्राहकों को टारगेट कर रही है।

Tata Sierra 2025 Rivals
कम कीमत वाले वेरियंट बजट ग्राहकों को आकर्षित करेंगे। टॉप वेरियंट ज्यादा फीचर्स और प्रीमियम अनुभव चाहने वाले खरीदारों को लुभाएंगे। टाटा की यह आक्रामक प्राइसिंग रणनीति मॉडल के प्रति उत्साह और चर्चा बढ़ाने में मदद करेगी।
