ऑटो न्यूज़

BMW ने भारत में लॉन्च किया अपना सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर, होश उड़ा देगी कीमत

BMW CE 04 Launched In India: बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने भारतीय मार्केट में अपना सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर सीई04 लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 14.90 लाख रुपये है और लॉन्च होते ही ये कंपनी और देश में उपलब्ध सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है।

Image

बीएमडब्ल्यू ने सीई 04 की एक्सशोरूम कीमत 14.90 लाख रुपये रखी गई है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • BMW CE04 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च
  • 14.90 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत
  • दिखने में बहुत जोरदार है ये टू-व्हीलर

BMW CE 04 Launched In India: बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। बीएमडब्ल्यू ने सीई 04 की एक्सशोरूम कीमत 14.90 लाख रुपये रखी गई है और ये अब कंपनी का सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है। भारत में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से दिसंबर 2022 में पर्दा हटा था। कंपनी ने पहले ही देश में इस प्रीमियम ईवी की बुकिंग शुरू कर दी थी और इसकी डिलीवरी सितंबर 2024 से शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि बीएमडब्ल्यू मोटरराड भारत में पहला प्रीमियम टू-व्हीलर ब्रांड है जिसने इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च की है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगा

बीएमडब्ल्यू का ये महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर 8.9 किलोवाट-आर बैटरी के साथ पेश होगा जो सिंगल चार्ज 130 तक चलेगा। सीई 04 में लगा बैटरी पैक इसे 41 बीएचपी ताकत और 62 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करके देता है, इसकी टॉप स्पीड 120 किमी/घंटा है। इसके साथ 3 राइडिंग मोड्स के साथ एबीएस, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और रिवर्स फंक्शन जैसे फीचर्स मिलेंगे। दिखने में ये स्कूटर काफी आकर्षक है और साइज में बड़ी बाइक्स जैसा नजर आता है।

मैक्सी स्कूटर है BMW CE04

बीएमडब्ल्यू सीई 04 एक मैक्सी स्कूटर है जिसके साथ बेंच टाइप सीट मिली है। इसका व्हीलबेस 2285 मिमी, लंबाई 855 मिमी और चौड़ाई 1150 मिमी है। इसकी हाइट 780 मिमी है। डबल लूप फ्रेम पर बना ये अगल हिस्से में इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल ब्रिज टेलिस्कोपिक फोर्क से लोडेड है, वहीं पिछले हिस्से में स्विंगआर्म से जुड़ा सस्पेंशन मिला है। दोनों पहिये 15 इंच के हैं और दोनों पर 265 मिमी के डिस्क ब्रेक्स लगे हुए हैं। यहां फुल एलईडी लाइटिंग, 10.25-इंच टीएफटी कलर स्क्रीन पर बिल्टइन नेविगेशन और कनेक्टिविटी, परफॉर्मेंस डेटा, रेंज और चार्जिंग टाइम की जानकारी मिलेगी।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article