ऑटो न्यूज़

New GST: 9 लाख रुपये तक सस्ती हो गईं ये कारें, खरीदने से पहले लिस्ट देख लें

GST Reform BMW Car price cut: बीएमडब्ल्यू, ऑडी और मर्सिडीज-बेंज जैसी लग्जरी कार कंपनियों को 8 से 10 फीसदी तक की कीमत में राहत देने की उम्मीद है। इस बदलाव से लग्जरी कार बाजार में प्रतिस्पर्धा और भी तेज होने वाली है।

Image

BMW CAR PRICE CUT/PHOTO- BMW

भारत में हाल ही में लागू हुए GST सुधार ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ा असर डाला है। छोटे वाहनों से लेकर लग्जरी कारों तक सभी सेगमेंट में कीमतों में कमी देखी जा रही है। खासतौर पर 350cc से कम इंजन वाली मोटरसाइकिल्स पर टैक्स घटाने के बाद अब लग्जरी कार मार्केट में भी इसका फायदा ग्राहकों को मिलने लगा है। इस नई टैक्स दर के कारण बीएमडब्ल्यू इंडिया ने अपनी कई गाड़ियों की कीमतों में बड़ी कटौती की है।

BMW की कारों पर 10 प्रतिशत तक की छूट

कंपनी ने टैक्स लाभ का सीधा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाते हुए अपनी प्रीमियम लाइनअप को और अधिक आकर्षक बना दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएमडब्ल्यू, ऑडी और मर्सिडीज-बेंज जैसी लग्जरी कार कंपनियों को 8 से 10 फीसदी तक की कीमत में राहत देने की उम्मीद है। इस बदलाव से लग्जरी कार बाजार में प्रतिस्पर्धा और भी तेज होने वाली है।

बीएमडब्ल्यू की नई कीमतें

  • BMW X7 : कीमत में ₹9 लाख की कटौती, अब ₹1.25 करोड़ (पहले ₹1.34 करोड़)।
  • BMW X5 : ₹6.3 लाख सस्ती होकर अब ₹93.7 लाख।
  • BMW X1 : ₹1.8 लाख की कटौती, अब ₹50.6 लाख।

लग्जरी सेडान्स भी हुईं सस्ती

  • BMW 5 Series LWB : ₹4.1 लाख की कमी, अब ₹72.4 लाख।
  • BMW 3 Series LWB : ₹3.4 लाख की कटौती, अब ₹60.5 लाख।
  • BMW 2 Series Gran Coupé : ₹1.6 लाख सस्ती होकर अब ₹45.3 लाख।
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article