ऑटो न्यूज़

इलेक्ट्रिक वाहन होंगे और सेफ, BIS ने जारी किये दो नए मानक

पिछले कुछ समय के दौरान भारत में वाहनों की सेफ्टी को लेकर लोग काफी जागरूक हुए हैं। अब लोग कार खरीदते हुए कार में मौजूद सेफ्टी फीचर्स पर भी प्रमुख रूप से ध्यान देने लगे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों को और अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से BIS ने हाल ही में दो नए मानक जारी किये हैं। आइये जानते हैं इन नए मानकों के बारे में सबकुछ।

Image

इलेक्ट्रिक वाहन होंगे और सेफ, BIS ने जारी किये दो नए मानक

Photo : BCCL

Safe Electric Cars: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट दुनिया की सबसे प्रमुख ऑटोमोबाइल मार्केटों में से एक है और पिछले कुछ समय के दौरान इस मार्केट में काफी कुछ बदला है। कारों के सेगमेंट की पसंद में बदलाव के साथ-साथ सेफ्टी फीचर्स को लेकर भी लोग काफी जागरूक हुए हैं। कार खरीदते हुए लोग हुए लोग अब उसके सेफ्टी फीचर्स के बारे में भी अच्छी तरह जांच करते हैं। हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) को और अधिक सुरक्षित बनाने के मकसद से BIS ने दो नए मानक जारी किये हैं। आइये इन मानकों के बारे में सबकुछ जानते हैं।

क्या हैं नए मानक?

इकॉनोमिक टाइम्स के अनुसार L, M और N कैटेगरी के इलेक्ट्रिक वाहनों को और अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से BIS ने हाल ही में IS 18590: 2024 और IS 18606: 2024 मानकों को पेश किया है। यह मानक इलेक्ट्रिक वाहनों के पावरट्रेन की सेफ्टी को सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही ये मानक इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी कि परफॉरमेंस और उनकी सुरक्षा पर भी पूर्ण रूप से ध्यान देंगे।

इनके लिए अलग मानक

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन काफी तेजी से पॉपुलर हुए हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की श्रेणी सिर्फ ट्रक और कारों या फिर दोपहिया वाहनों तक ही सीमित नहीं रह गई है। भारत में E-रिक्शा और इलेक्ट्रिक ठेले भी काफी तेजी से पॉपुलर हुए हैं। इनकी सेफ्टी को सुनिश्चित करने के लिए BIS ने IS 18294: 2023 को पेश किया है। यह मानक विशेष रूप से इन्हीं वाहनों की सेफ्टी पर ध्यान देगा। ये मानक वाहनों के निर्माण से लेकर उनके काम करने तक को काफी करीबी रूप से कवर करते हैं और इस तरह ये वाहन के साथ-साथ उसे चलाने वाले और यात्री की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article