ऑटो न्यूज़

Kia Sorento Vs Mahindra XUV 7XO: दोनों SUV में कौन-सी ज्यादा दमदार, देखें अंतर

Kia Sorento Vs Mahindra XUV 7XO: किआ ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Sorento लॉन्च कर दी है। इस आर्टिकल में इस एसयूवी के एंट्री लेवल मॉडल की तुलना Mahindra XUV 7XO के टॉप वेरिएंट से कर रहे हैं।

Image

कौन-सी एसयूवी ज्यादा दमदार

Kia ने भारतीय बाजार में अपनी ग्लोबल फ्लैगशिप 7-सीटर SUV Sorento को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये रखी गई है। इस कीमत पर Sorento का मुकाबला Mahindra XUV 7XO के टॉप-स्पेक वेरिएंट्स से होता है। दोनों SUV 7-सीटर सेगमेंट में आती हैं, लेकिन इनके फीचर्स, इंजन, साइज और ड्राइवट्रेन में काफी अंतर है। आइए दोनों एसयूवी के बीच अंतर जान लेते हैं-

कीमत

प्राइस की तुलना करें तो Mahindra XUV 7XO AX7L Kia Sorento HTE की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध है। XUV 7XO AX7L पेट्रोल AT की एक्स-शोरूम कीमत 24.29 लाख है, जबकि इसका डीजल AT वेरिएंट 24.79 लाख और डीजल AWD AT वेरिएंट 25.79 लाख में आता है। दूसरी ओर, Kia Sorento HTE Diesel की शुरुआती कीमत 27.99 लाख है-
मॉडल और वेरिएंटइंजन और गियरबॉक्सड्राइवट्रेनएक्स-शोरूम कीमत
Mahindra XUV 7XO AX7L Petrol AT2.0L Turbo-Petrol, 200 PS, 6-Speed ATFWD₹24.29 लाख
Mahindra XUV 7XO AX7L Diesel AT2.2L Diesel, 185 PS, 6-Speed ATFWD₹24.79 लाख
Mahindra XUV 7XO AX7L Diesel AWD AT2.2L Diesel, 185 PS, 6-Speed ATAWD₹25.79 लाख
Kia Sorento HTE Diesel2.2L Diesel, 193 PS, 8-Speed DCTFWD₹27.99 लाख
Kia Sorento HTE Hybrid1.6L Turbo-Petrol Hybrid, 230 PS, 6-Speed ATFWD₹29.49 लाख

लंबाई-चौड़ाई और व्हीलबेस

Kia Sorento की लंबाई 4810 mm है, जबकि XUV 7XO 4695 mm लंबी है। यानी Sorento 115 mm ज्यादा लंबी है। इसकी चौड़ाई भी 10 mm ज्यादा है। वहीं XUV 7XO की ऊंचाई Sorento से 55 mm ज्यादा है। Sorento का व्हीलबेस 2815 mm है, जबकि XUV 7XO का 2750 mm। यानी Sorento का व्हीलबेस 65 mm ज्यादा है। इससे Sorento में खासकर केबिन और पैसेंजर स्पेस के लिहाज से फायदा मिल सकता है। XUV 7XO का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm है, जबकि Sorento में 176 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। खराब सड़कों, ऊबड़-खाबड़ रास्तों और बड़े स्पीड ब्रेकर पर XUV 7XO ज्यादा बेहतर साबित हो सकती है।

डीजल पावर आउटपुट और ड्राइवट्रेन ऑप्शन

Sorento का डीजल इंजन 193 PS की पावर देता है, जो XUV 7XO के 185 PS से ज्यादा है। लेकिन XUV 7XO का डीजल इंजन 450 Nm टॉर्क देता है, जो Sorento के 441 Nm से थोड़ा ज्यादा है। Sorento में 230 PS का स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड विकल्प है। वहीं XUV 7XO का टर्बो-पेट्रोल इंजन 200 PS देता है। इसलिए हाइब्रिड पावरट्रेन के मामले में Sorento आगे है। Sorento डीजल के साथ 8-स्पीड DCT मिलता है, जबकि XUV 7XO में 6-स्पीड ऑटोमैटिक है। Sorento में हाइब्रिड के साथ 6-स्पीड AT भी मिलता है। Sorento HTE केवल FWD में आती है। दूसरी ओर XUV 7XO में FWD के साथ AWD का विकल्प भी मिलता है। इसलिए खराब रास्तों या ज्यादा ट्रैक्शन की जरूरत वाले खरीदारों के लिए XUV 7XO ज्यादा प्रैक्टिकल साबित हो सकती है।

फीचर्स

फीचर्स के मामले में Mahindra XUV 7XO AX7L और Kia Sorento HTE के बीच काफी बड़ा अंतर देखने को मिलता है। XUV 7XO AX7L टॉप वेरिएंट होने के कारण इसमें 12.3-इंच की तीन स्क्रीन, Level-2 ADAS, 540-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, पैनोरमिक स्काईरूफ, 16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम, मेमोरी फंक्शन वाली 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। वहीं Kia Sorento HTE बेस वेरिएंट है, इसलिए इसमें बाय-LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, 10.5-इंच इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 12.8-इंच टचस्क्रीन, लेदरेट सीटिंग, क्रूज कंट्रोल, सिंगल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और 7 एयरबैग जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, Sorento HTE में पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड फ्रंट सीट्स और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स नहीं मिलते, जो XUV 7XO AX7L में उपलब्ध हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article