Best 125cc Bikes Under 1 Lakh: अगर आप कम बजट में एक ऐसी बाइक खरीदना चाहते हैं जो अच्छा माइलेज देने के साथ-साथ दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइल भी दे तो ये जानकारी आपके लिए काम की साबित हो सकती है। आपके लिए 125cc सेगमेंट अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस सेगमेंट की बाइक्स सिर्फ किफायती ही नहीं, बल्कि फीचर्स और पावर के मामले में भी काफी बेहतर हो चुकी हैं। इस रेंज में कई ऐसी बाइक्स मौजूद हैं जो 1 लाख रुपए से कम कीमत में शानदार विकल्प देती हैं।
Hero Xtreme 125R
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम Hero Xtreme 125R का आता है। यह बाइक स्पोर्टी लुक और दमदार इंजन के लिए जानी जाती है। इसमें लगभग 11.4 bhp की पावर मिलती है, जो इसे इस सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक्स में शामिल करती है। बाइक का XTREME 125R IBS OBD2B वेरिएंट 89,300 रुपए के एक्स-शोरूम प्राइस के साथ आता है।
Honda SP 125
1 लाख रुपए से कम में आप Honda SP 125 को भी घर ला सकते हैं, जो अपनी रिफाइनमेंट और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। यह बाइक स्मूद राइडिंग और अच्छे माइलेज के लिए खूब पसंद की जाती है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए इसे एक अच्छा विकल्प बनाता है। बाइक के STD वेरिएंट की कीमत 87878 रुपए पड़ती है जबकि DLX वेरिएंट की कीमत 95465 रुपए पड़ती है।
Bajaj Pulsar 125
अगर आप स्पोर्टी लुक के साथ थोड़ा ज्यादा पावर चाहते हैं, तो Bajaj Pulsar 125 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। Pulsar सीरीज हमेशा से अपनी परफॉर्मेंस और स्टाइल के लिए जानी जाती है और इसका 125cc वर्जन भी उसी पहचान को बरकरार रखता है। बाइक का एक्स शोरूम प्राइस 90,028 रुपए पड़ता है।
TVS Raider 125
इसके अलावा, TVS Raider 125 इस सेगमेंट की सबसे फीचर-लोडेड बाइक्स में से एक है। इसमें मॉडर्न डिजाइन, डिजिटल कंसोल और कुछ वेरिएंट्स में राइडिंग मोड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे युवाओं के बीच काफी पॉपुलर बनाते हैं। बाइक के शुरुआती वेरिएंट ड्रम की कीमत 82,000 रुपए पड़ती है।
Bajaj Pulsar N125
इस सेगमेंट में Bajaj Pulsar N125 भी एक स्टाइलिश ऑप्शन हो सकता है, जो मॉडर्न डिजाइन और बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस के साथ आता है। यह बाइक उन लोगों के लिए सही है जो नई टेक्नोलॉजी और फ्रेश डिजाइन चाहते हैं। इस बाइक की कीमत 92,270 रुपए पड़ती है।
