ऑटो न्यूज़

Tata Sierra के बेस वेरिएंट में मिलेंगे एक से बढ़कर एक फीचर्स, लॉन्च से पहले जानें पूरी डिटेल्स

ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा बहुत जल्द भारतीय बाजार में अपनी मिड साइज SUV Tata Sierra को लॉन्च कर सकती है। टाटा की इस गाड़ी के मार्केट में आने से पहले ही इसके फीचर्स का खुलासा हो चुका है। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं कि आपको इसमें क्या कुछ मिलने वाला है।

Image

टाटा कि तरफ से आने वाली इस प्रीमियम गाड़ी में एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं।

अगर आप एक नई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ दिनों का इंतजार कर लेना चाहिए। दिग्गज कंपनी टाटा बहुत जल्द मार्केट में अपनी प्रीमियम क्लास SUV को मार्केट में पेश करने वाली है। टाटा मोटर्स की आने वाली मिडसाइज SUV सिएरा (Tata Sierra) में कई सारे एडवांस फीचर्स देने वाली है। इसके बेस मॉडल से ही बड़ा स्क्रीन सेटअप, प्रीमियम केबिन और मॉडर्न फीचर्स मिल सकते हैं और इसकी वजह से यह लगातार चर्चा में बनी हुई है।

आपको बता दें कि टाटा की तरफ से इस गाड़ी के टॉप-एंड मॉडल में मिलने वाले फीचर्स और डिजाइन का खुलासा किया जा चुका है। लेकिन, अब इसके बेस और मिड वेरिएंट के इंटीरियर की झलक भी सामने आ गई है। नए टीजर से यह पता चलता है कि सिएरा में वेरिएंट के हिसाब से डिस्प्ले सेटअप अलग-अलग हो सकता है।

Tata Sierra में होंगे धांसू फीचर्स

टाटा की यह SUV 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और डीजल इंजन दोनों के साथ आएगी वहीं, इसका EV मॉडल अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में जारी एक टीज़र में सिएरा के इंटीरियर में डुअल स्क्रीन सेटअप दिखाया गया है, जिसे निचले वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी हाई एंड ट्रिम्स में तीन स्क्रीन लेआउट वाला डिजाइन दे सकती है। इसमें फैंस को टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एक डेटिकेटेड फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है। आपको बता दें कि इसमें सबसे खास बात यह है कि डुअल स्क्रीन सेटअप में कंपनी एक पारंपरिक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी देने वाली है जिसमें हुडेड बिनेकल होगा।

डुअल स्क्रीन सेटअप के साथ Tata Sierra के बेस वेरिएंट में हेड-अप डिस्प्ले (HUD) भी मिलेगा। इसके अलावा इस मिड साइज प्रीमियम एसयूवी में ग्राहकों को दो-स्पोक इल्यूमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील जिसमें कंट्रोल बटन लगे होंगे, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और रियर सीट आर्मरेस्ट जिसके साथ कपहोल्डर्स मिलेंगे। पार्किंग में सहूलियत के लिए रिवर्स पार्किंग सेंसर भी होंगे, इसके साथ ही इसमें इलेक्ट्रिकल एडजस्टेबल ORVMs भी होंगे। इसके अलावा इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और Isofix चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स भी मिलेंगें।

Tata Sierra इंजन ऑप्शन

टाटा की सिएरा के लोअर वेरिएंट में एलईडी हेडलाइट्स के साथ डीआरएल और एलईडी टेललैंप्स का कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है। अब इसमें मिलने वाले इंजन ऑप्शन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार Tata Sierra का नया 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन निचले ट्रिम्स के लिए रिजर्व हो सकता है। वहीं इसके हाई एंड वेरिएंट्स में ग्राहकों को ऑल-न्यू 1.5L टर्बो पेट्रोल और 1.5L टर्बो डीजल इंजन का ऑप्शन मिल सकता है। टाटा सिएरा ईवी, जो 2026 की शुरुआत में आने की संभावना है, मिड से हाई एंड ट्रिम्स पर बेस्ड हो सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article