ऑटो न्यूज़

बिना शोर मचाए बाजार से अचानक गायब हुई Bajaj की ये पॉपुलर बाइक, कंपनी की वेबसाइट से हटा नाम

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपनी मशहूर क्रूजर बाइक एवेंजर 160 स्ट्रीट (Avenger 160 Street) को बाजार से विदा करने का फैसला किया है।

Image

Bajaj Avenger 160 Street (Photo: bajaj auto)

Bajaj Auto ने अपनी पॉपुलर क्रूजर बाइक लाइनअप में बड़ा बदलाव करते हुए Bajaj Avenger 160 Street को बंद कर दिया है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस बाइक को सर्च करते हैं तो Discontinued Bikes कैटेगरी में दिखाया जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी अब Bajaj Avenger 220 Street को जल्द ही बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस कदम को कंपनी की रणनीति में बदलाव और ग्राहकों की बदलती मांग के तौर पर देखा जा रहा है।

Avenger 160 Street चुपके से हुई गायब

Bajaj Avenger 160 Street

Bajaj Avenger 160 Street (Photo: bajaj auto)

Avenger 160 Street लंबे समय से कंपनी की एंट्री-लेवल क्रूजर बाइक के रूप में जानी जाती थी। यह बाइक खासतौर पर उन ग्राहकों के बीच लोकप्रिय थी, जो कम कीमत में आरामदायक राइडिंग और क्रूजर स्टाइल चाहते थे। हालांकि, पिछले कुछ समय में 160cc सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और ग्राहकों की ज्यादा पावरफुल बाइक्स की ओर झुकाव के चलते इसकी बिक्री पर असर पड़ा है। यही वजह है कि कंपनी ने इस मॉडल को बंद करने का फैसला लिया।

कंपनी का फोकस बेहतर फीचर्स वाली बाइक पर

अब कंपनी का फोकस ज्यादा पावर और बेहतर फीचर्स वाली बाइक पर है। इसी दिशा में Avenger 220 Street को लाने की योजना बनाई जा रही है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस बाइक को कमिंग सून का टैग दिया गया है। माना जा रहा है कि यह बाइक पहले से मौजूद Avenger 220 Cruise के प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है, लेकिन इसमें ज्यादा स्पोर्टी और स्ट्रीट-फोकस्ड डिजाइन देखने को मिल सकता है। इससे उन ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश की जाएगी, जो क्रूजर के साथ थोड़ा एग्रेसिव लुक भी चाहते हैं।

Avenger 220 Street में क्या होगा खास

इंजन की बात करें तो Avenger 220 Street में 220cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिल सकता है, जो पहले से ही कंपनी की अन्य बाइक्स में इस्तेमाल हो रहा है। यह इंजन बेहतर पावर और टॉर्क देने में सक्षम है, जिससे हाईवे राइडिंग और लंबी दूरी की यात्रा ज्यादा आरामदायक हो सकती है। इसके साथ ही बाइक में आधुनिक फीचर्स और अपडेटेड डिजाइन भी देखने को मिल सकते हैं।

डिजाइन के मामले में Avenger 220 Street, Cruise वर्जन से अलग होगी। इसमें छोटे हैंडलबार, अलग सीट डिजाइन और स्ट्रीट-स्टाइल एलिमेंट्स दिए जा सकते हैं, जिससे यह बाइक शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त बन सके। इसके अलावा, कंपनी इसमें नए ग्राफिक्स और बेहतर फिनिश भी दे सकती है।

इस बदलाव के पीछे कंपनी की रणनीति कम पावर वाली बाइक्स की जगह ज्यादा पावरफुल और प्रीमियम फील देने वाले मॉडल्स पर फोकस करना है। इससे कंपनी अपने ग्राहकों को बेहतर वैल्यू और अपग्रेडेड प्रोडक्ट देने की कोशिश कर रही है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article