ऑटो न्यूज़

Renault Duster खरीदने का मौका! 2.10 लाख रुपये तक सस्ती हुई SUV, जानें ऑफर

Discounts on Renault Duster: अगर आप भी एक नई एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Renault Duster को भी ऑप्शन में रख सकते हैं। इस एसयूवी पर कंपनी शानदार ऑफर पेश कर रही है।

Image

Renault Duster खरीदने का शानदार मौका!

Discounts on Renault Duster: अगर आप भी एक नई एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आप Renault Duster खरीद सकते हैं। दरअसल, इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई नई Renault Duster पर कंपनी की ओर से शानदार डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। ग्राहक इस एसयूवी पर अधिकतम 2.10 लाख रुपये तक का बेनेफिट्स ले सकते हैं। हालांकि, ये ऑफर केवल चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट्स पर उपलब्ध हैं। कंपनी ने नए लॉन्च हुए हाइब्रिड वेरिएंट्स पर फिलहाल कोई छूट नहीं दी है।

टॉप वेरिएंट पर मिल रहा सबसे ज्यादा फायदा

Renault Duster के टॉप-एंड Techno+ और Iconic वेरिएंट पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। इन वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, पुरानी कार एक्सचेंज करने पर 1.50 लाख रुपये तक का बोनस मिल सकता है। वहीं, एक्सचेंज के बजाय स्क्रैपेज का विकल्प चुनने वाले ग्राहकों को 25,000 रुपये तक का बेनेफिट मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस भी दे रही है।

ध्यान देने वाली बात है कि ग्राहक एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बोनस में से किसी एक का ही फायदा उठा सकते हैं। इन दोनों का लाभ एक साथ नहीं मिलेगा। टॉप वेरिएंट्स पर कंपनी 4.99 प्रतिशत ब्याज दर के साथ कम EMI स्कीम भी दे रही है। वहीं, निचले पेट्रोल वेरिएंट्स पर 1 लाख रुपये तक का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है।

दो टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प

Renault Duster पेट्रोल मॉडल में दो टर्बोचार्ज्ड इंजन विकल्प मिलते हैं। इसमें पहला 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 100bhp की पावर और 160Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

दूसरा 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 163bhp की पावर और 280Nm का टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ खरीदा जा सकता है।

हाइब्रिड मॉडल की खासियत

Duster हाइब्रिड तीन वेरिएंट Evolution, Techno और Emotion में उपलब्ध है। इसमें 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh बैटरी दी गई है। इसका संयुक्त आउटपुट 160bhp है। कंपनी के मुताबिक, यह 29kmpl तक माइलेज और 1,400 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है।

2027 में आएगी 7-सीटर Duster

Renault 2027 की शुरुआत में Duster का 7-सीटर मॉडल भी पेश कर सकती है। इसे Boreal या Bigster नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला Mahindra XUV 7XO, Tata Safari, Hyundai Alcazar और MG Hector Plus से होगा।

कब तक मिलेगा डिस्काउंट?

हालांकि, ये ऑफर 30 नवंबर 2026 तक वैलिड हैं। हालांकि, डिस्काउंट की राशि शहर, डीलरशिप और स्टॉक के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इसलिए कार खरीदने से पहले नजदीकी Renault डीलरशिप पर ऑफर की पूरी जानकारी जरूर लें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article